Move to Jagran APP

किसान आंदोलन की सियासी गर्मी के बीच भाजपा और कांग्रेस प्रभारियों ने डाला हरियाणा में डेरा

किसान आंदोलन (Farmers Protest) के कारण कड़ाके की ठंड के बीच हरियाणा में सियासी गर्मी पूरे जोरों पर है। राज्‍य में तेज सियासी गतिविधियों के बीच दोनों प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस के प्रभारियों ने हरियाणा में डेरा डाल दिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 07:32 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 07:32 AM (IST)
किसान आंदोलन की सियासी गर्मी के बीच भाजपा और कांग्रेस प्रभारियों ने डाला हरियाणा में डेरा
हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े और हरियाणा भाजपा प्रभारी विवेक बंसल की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। किसान आंदोलन (Farmesr Protest) पर हरियाणा में सियासत गर्माई हुई है। प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। गर्माई सियासत के बीच हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारियों ने तीन दिन के लिए डेरा डाल दिया है। हरियाणा भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े और हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने राज्‍य में सक्रिय हैं। तावड़े ने चंडीगढ़ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें की। दूसरी ओर कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने पानीपत में पार्टी नेताओं संग मंथन किया है। बंसल करनाल और वीरवार को कुरुक्षेत्र में पार्टी नेताओं संग रणनीति बनाएंगे।

loksabha election banner

भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े पहुंचे चंडीगढ़, संगठन और सरकार के प्रतिनिधियों संग मंथन के दौर

विनोद तावड़े मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंच गए। दौरे के दौरान वह भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, विधायकों के साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मंत्रियों संग संगठनात्मक मजबूती और सरकार के काम-काम पर चर्चा करेंगे। दौरे की शुरुआत उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के साथ बैठक से की। इस दौरान किसान आंदोलन में भाजपा संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: यह कैसा शांति मार्च: पंजाब में बड़े पैमाने पर ट्रैक्टरों में लगवाए जा रहे हैं लोहे के राॅड

माना जा रहा है कि भाजपा का जिला स्तरीय संगठन किसान आंदोलन के दौरान सही भूमिका नहीं निभा पाया। इसलिए संगठन को फील्ड में उतारने की योजना है। भाजपा पदाधिकारी मंडल और ब्लाक स्तर पर लोगों के बीच जाकर उन्हें कृषि कानूनों के लाभ बताकर अपने साथ जोडऩे की कोशिश में जुटेंगे। इस दौरान संगठन में कई अहम नियुक्तियां भी हो सकती है।

वहीं, निकाय चुनाव की तर्ज पर पंचायत चुनाव भी गठबंधन पार्टी सिंबल पर लड़े या नहीं, इस पर भी तावड़े वरिष्ठ नेताओं संग चर्चा करेंगे। भाजपा की सहयोगी पार्टी जननायक जनता पार्टी के नेता और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहले ही संकेत दे चुके कि पार्टी इस पर विचार कर रही है। तावड़े पार्टी के कुछ नेताओं के साथ व्यक्तिगत मुलाकात भी करेंगे।

जीटी रोड बेल्ट नापने में जुटे हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल

उधर, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल जीटी रोड बेल्ट के नेताओं का मन टटोलने में जुटे हैं। किसान आंदोलन का इस क्षेत्र में खासा प्रभाव है। पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र के बाद दूसरे जिलों के कार्यकर्ताओं से भी रू-ब-रू होंगे। पार्टी की रणनीति निकाय चुनावों की तर्ज पर पंचायत चुनावों में भी किसान आंदोलन को कैश करने की है।

यह भी पढ़ें: ढाबे पर रोटी मांगी तो पहचान ली आवाज, 19 वर्ष से बिहार से लापता चाचा लुधियाना में इस हाल में मिला

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.