Move to Jagran APP

इनेलो में घमासान के बीच चौटाला ने कसे संगठन के पेंच, दस पूर्व विधायक प्रदेश कमेटी में

दो दिन पहले प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करने के बाद ओमप्रकाश चौटाला ने अब प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों का भी ऐलान कर दिया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 05:40 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 08:59 AM (IST)
इनेलो में घमासान के बीच चौटाला ने कसे संगठन के पेंच, दस पूर्व विधायक प्रदेश कमेटी में
इनेलो में घमासान के बीच चौटाला ने कसे संगठन के पेंच, दस पूर्व विधायक प्रदेश कमेटी में

जेएनएन, चंडीगढ़। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने सख्य रवैये का अहसास करा दिया है। संगठन में अनुशासन से कोई समझौता नहीं करने वाले चौटाला ने तीन दिन के भीतर ही संगठन के अच्छी तरह से पेंच कस दिए। दो दिन पहले प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करने के बाद रविवार को चौटाला ने प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों का भी ऐलान कर दिया। 

loksabha election banner

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने प्रदेश पदाधिकारियों की तरह कार्यकारिणी में भी विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला की पसंद के नामों को महत्व दिया है। राज्य कार्यकारिणी में कई दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है, जिनमें एक पूर्व स्पीकर, एक पूर्व मंत्री, 10 पूर्व विधायक और तीन पूर्व चेयरमैन शामिल हैैं।

पूर्व स्पीकर सतबीर कादियान, पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक भागीराम, पूर्व विधायक रण सिंह बैनीवाल, पूर्व विधायक सीताराम, जसवीर सिंह जस्सा, पूर्व विधायक रामजी लाल डागर, पूर्व विधायक रमेश खटक और हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन मेहर सिंह सैनी को राज्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। 

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने राव होशियार सिंह, मायाराम कुरुक्षेत्र, हरफूल खान भाट्टी, एडवोकेट बलवान सुहाग, स. कंवरजीत सिंह प्रिंस, जगमाल सिंह रोल्ला, अनीता गोस्वामी, धर्मबीर सिहाग, धर्मपाल मकडौली, जोगी राम, प्रदीप गिल, बाबूराम गुप्ता, कैलाश भगत, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, सतपाल पहलवान, मदनलाल गुज्जर, पूर्व विधायक गंगाराम, सुगन चंद, धर्मवीर कैमिस्ट और पूर्व विधायक पूरण सिंह डाबड़ा को भी राज्य कार्यकारिणी में शामिल किया है।

इनेलो नेता हवा सिंह धनखड़, रूपचंद लांबा, ईश्वर मैहला, राजेश सूटा, जय सिंह, पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर, भूदेव शर्मा, अनूप बागनवाला, कर्मवीर राठी, महावीर गुलिया, डॉ. जगदीश कदियान, पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह, मनजीत जैलदार, पूर्व चेयरमैन खीला राम नरवाल, राम स्वरूप चोपड़ा, नरेंद्र शर्मा और राज सिंह को भी राज्य कार्यकारिणी में रखा गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.