विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सियासी मतभेद भुलाकर एक मंच पर जुटे पक्ष-विपक्ष के दिग्गज, पंचकूला में ओम बिरला ने किया सम्मेलन का उद्घाटन

Published: Mon, 02 Nov 2026 01:07 PM (IST)

पंचकूला में हरियाणा विधानसभा द्वारा आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य ...और पढ़ें

संविधान के मूल्यों पर मंथन के लिए एक मंच पर जुटे वर्तमान और पूर्व विधायक, ओम बिरला ने किया सम्मेलन का उद्घाटन।

संविधान के मूल्यों पर मंथन के लिए एक मंच पर जुटे वर्तमान और पूर्व विधायक, ओम बिरला ने किया सम्मेलन का उद्घाटन।

HighLights

  1. पंचकूला में हरियाणा विधानसभा ने जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया

  2. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि थे

  3. संविधान के मूल सिद्धांतों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा हुई

जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हरियाणा विधानसभा की ओर से संविधान पखवाड़े के तहत जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, समापन सत्र में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि होंगे।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित प्रदेश के वर्तमान और पूर्व विधायक शामिल हुए। सम्मेलन की खास बात यह रही कि इसमें कांग्रेस के विधायक और पूर्व विधायक भी पहुंचे। अलग-अलग राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर संवैधानिक मूल्यों पर संवाद का मंच बनाया।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संविधान के मूल सिद्धांतों, लोकतांत्रिक परंपराओं और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों पर चर्चा करना है। इसके माध्यम से जनप्रतिनिधियों को संविधान की भावना के अनुरूप लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

संविधान पखवाड़े के तहत आयोजित यह सम्मेलन प्रदेश के वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने के साथ लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर बना।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।