विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nuh Violence: कांग्रेस विधायक मामन खान ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, नूंह हिंसा मामले में अब रखी ये मांग

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Tue, 12 Sep 2023 06:30 AM (GMT+05:30)

MLA खान ने नूंह हिंसा मामले की स्वतंत्र जांच व अपने जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए निर्देश देने ...और पढ़ें

कांग्रेस विधायक मामन खान ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा (फाइल फोटो)
कांग्रेस विधायक मामन खान ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. स्वतंत्र जांच व अपने जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा की रखी मांग
  2. मामन ने सोमवार की रजिस्ट्री में याचिका दायर कर दी है।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: हरियाणा के फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में खान ने नूंह हिंसा मामले की स्वतंत्र जांच व अपने जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए निर्देश देने की मांग हाई कोर्ट में रखी है।

जांच में शामिल नहीं हो रहे विधायक

मामन खान को नूंह हिंसा के संबंध में पुलिस ने तलब किया है। उन्हें दो बार नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह एक बार भी अभी तक जांच में शामिल नहीं हुए हैं।

मामन ने सोमवार की रजिस्ट्री में याचिका दायर कर दी है। इस पर एक-दो दिन में सुनवाई होने की संभावना है, क्योंकि रजिस्ट्री शाखा ने कुछ आपत्तियां उठाई हैं। आपत्तियों हटने के बाद याचिका पर सुनवाई होगी।