Move to Jagran APP

अब खुलेगा बोर्ड अौर निगमों में सरकारी नौकरियों का पिटारा, जानें कब शुरू होनेवाली हैं भर्तियांं

हरियाणा में चुनाव नजदीक आने के साथ ही नौकरियों का पिटारा खुल गया है। राज्‍य में ग्रुप डी की भर्ती के बाद अब बोर्डों और निगमों में भर्तियां होंगी। ये भर्तियों 31 मार्च तक होनी है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 11:32 AM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 07:42 PM (IST)
अब खुलेगा बोर्ड अौर निगमों में सरकारी नौकरियों का पिटारा, जानें कब शुरू होनेवाली हैं भर्तियांं
अब खुलेगा बोर्ड अौर निगमों में सरकारी नौकरियों का पिटारा, जानें कब शुरू होनेवाली हैं भर्तियांं

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में चुनाव नजदीक आने के साथ ही सरकारी नौकरियों का पिटारा खुल गया है। धड़ाधड़ सरकारी भर्तियां कर रही प्रदेश की मनोहर सरकार अब बोर्ड एवं निगमों में भी युवाओं को पक्की नौकरियां देगी। बोर्ड एवं निगमों ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास नई भर्ती के प्रस्ताव भेजे हैैं। आयोग अभी तक 71 हजार 500 पदों पर भर्ती निकाल चुका है और इनमें से 54 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बाकी 17 हजार 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 31 मार्च से पहले पूरी करने का लक्ष्य आयोग ने निर्धारित किया है।

loksabha election banner

17 हजार 500 पदों पर भर्ती 31 मार्च से पहले, नौ हजार पदों की कानूनी अड़चन दूर करेगा एचएसएससी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने दो दिन पहले ही पांच हजार कांस्टेबल का रिजल्ट घोषित किया है। यह रिजल्ट 7110 पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा है। इससे पहले चतुर्थ श्रेणी के 18 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां कर आयोग और सरकार युवाओं की वाहवाही बटोर चुकी है।

मनोहर सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में 71 हजार 500 भर्ती, 54 हजार को मिल चुकी नौकरी

विपक्ष भले ही इन भर्तियों को लेकर सरकार पर अंगुली उठा रहा, लेकिन गांव की चौपाल से लेकर शहर की गलियों तक सब जगह पारदर्शी भर्ती के चर्चे हैैं। करीब साढ़े नौ हजार भर्तियां कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया में अटकी हुई हैैं। इन भर्तियों में सरकार और आयोग दोनों पार्टी हैैं। कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती के अनुसार इन भर्तियों की तमाम कानूनी अड़चन दूर करने के लिए सरकार और आयोग दोनों मिलकर प्रयास करेंगे। आयोग की कोशिश 31 मार्च तक सभी 71 हजार 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर लेने की है। पुलिस के 7110 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी मार्च के आखिरी सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी।

आंकड़ों के नजरिये से देखें तो हरियाणा में नौकरियां देने के मामले में मनोहरलाल ने अपनी पूर्ववर्ती इनेलो सरकार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस की सरकारों को काफी पीछे छोड़ दिया है।

पार्टी की सरकार   -       समय अवधि    -                 नौकरी   

1. इनेलो    :       1999 से मार्च 2005  :               5591 भर्ती

2. कांग्रेस    :      मार्च 2005 से अक्टूबर 2009  :   18,020 भर्ती

3. कांग्रेस    :  अक्टूबर 2009 से अक्टूबर 2014  :  44,302 भर्ती

4. भाजपा   :  अक्टूबर 2014 से अब तक:             54,197 भर्ती

---------

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का रिपोर्ट कार्ड

कुल पद विज्ञापित : 71,481 

नियुक्ति प्रक्रिया  : 54,197 पद

भर्ती प्रक्रिया चल रही  :  17,284 पद

पुलिस में भर्ती प्रक्रिया  :  7110 पद

कोर्ट में अटकी भर्ती  :  8958 पद

--------

'' अब बोर्ड एवं निगमों में भी नियमित भर्ती होगी। राज्य सरकार के माध्यम से बोर्ड एवं निगमों की ओर से नई भर्ती के प्रस्ताव आ रहे हैैं। उन्हें कंपाइल किया जा रहा है। जल्द ही नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

                                                             - भारत भूषण भारती, चेयरमैन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग।

------

'' इनेलो ने 1999 से 2005 तक जहां सिर्फ 5591 नौकरियां दी, वहीं भूपेंद्र हुड्डा की कांग्रेस सरकार दस साल में 62 हजार 322 युवाओं को नौकरी दे पाई। भाजपा ने साढ़े चार साल में ही 54 हजार 197 युवाओं की भर्ती की है। पांच हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती का रिजल्ट घोषित हो गया। कुल 17 हजार 284 पदों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द पूरी होगी। भाजपा सरकार के शासनकाल को पारदर्शी भर्ती के लिए जाना जाएगा।

                                                                                   - जवाहर यादव, पूर्व ओएसडी, सीएम हरियाणा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.