विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त लगेगा 12 हजार का टीका

By Ankit KumarEdited By:
Published: Tue, 06 Jun 2017 08:26 PM (IST)

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर स्वास्थ्य मिशन के निदेशक अमनीत पी कुमार तथा यूनिसेफ के भारतीय प्रतिनिधि लुइस जार्ज आर्सेनॉल्ट ने हस्ताक्षर किए।

अब हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त लगेगा 12 हजार का टीका
अब हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त लगेगा 12 हजार का टीका

जेएनएन, चंडीगढ़। निमोनिया से बच्चों को बचाने के लिए अब हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में 12 हजार रुपये का टीका मुफ्त लगेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रेंस फंड) के साथ समझौता किया है। टीकाकरण पर करीब 600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की मौजूदगी में मंगलवार को 'न्यूमोकोकल कांजूगेट वैक्सिन खरीद' समझौता ज्ञापन पर स्वास्थ्य मिशन के निदेशक अमनीत पी कुमार तथा यूनिसेफ के भारतीय प्रतिनिधि लुइस जार्ज आर्सेनॉल्ट ने हस्ताक्षर किए। वायरस को नियंत्रित करने के लिए आशा वर्कर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि पांच साल तक का कोई बच्चा इससे वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें: हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- लाठी डंडे हमने खाए, टिकट भी हम ही बांटेंगे

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि समझौते से प्रदेश के साढ़े पांच लाख बच्चों को फायदा होगा जिन्हें टीके की तीनों खुराक मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। बाजार में यह टीका 9 से 12 हजार रुपये में मिलने के कारण गरीब लोग इसे नहीं लगवा पाते थे। न्यूमोकोकस बैक्टीरिया से होने वाली यह बीमारी करीब 16 फीसद बच्चों की मृत्यु का बड़ा कारण है।

निमोनिया को नियंत्रित करने के लिए यूनिसेफ हमें यह वैक्सिन लागत मूल्य पर उपलब्ध कराएगा जिसका पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। यह वैक्सिन सरकारी अस्पतालों में अगले 2-3 महीनों में मिलनी शुरू हो जाएगी। इससे प्रदेश में शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अमित झा, यूनिसेफ से सतीश गुप्ता, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सतीश अग्रवाल मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: निजी अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल से सरकारी में बढ़ी भीड़, मरीज परेशान

बच्चे को टीका लगते ही मुख्यालय पर पहुंचेगी सूचना

हरियाणा की आशा वर्कर, एएनएम और जीएनएम को हाईटेक बनाने की तैयारी है। इन सभी को ऐसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण दिए जाएंगे जिस पर बच्चे के अंगूठा लगाते ही टीकाकरण का पूरा ब्योरा सामने आ जाएगा। इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है, जो अगले माह काम शुरू कर देगा।

इससे पता लग सकेगा कि बच्चे को कौन सा टीका लग चुका और कौन सा नहीं। डिवाइस की सहायता से टीकाकरण से वंचित बच्चों को तुरंत टीके लगाए जाएंगे ताकि उन्हें बीमारी से बचाया जा सके। जल्द ही प्रदेश भर की आशा वर्कर्स को ये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, फिर शुरू हो गई ब्‍लैकमेलिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।