विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनिल विज का बयान, गांधी जी की हत्‍या गोडसे ने नहीं कांग्रेस ने की

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 09 Mar 2017 04:34 PM (IST)Updated: Thu, 09 Mar 2017 05:24 PM (IST)

हरियाणा के वरिष्‍ठ मंत्री अनिल विज ने एक बाद फिर विवादत बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि महात्‍मा गांधी की हत्‍या नाथूराम गोडसे ने नहीं कांग्रेस ने की थी।

अनिल विज का बयान, गांधी जी की हत्‍या गोडसे ने नहीं कांग्रेस ने की
अनिल विज का बयान, गांधी जी की हत्‍या गोडसे ने नहीं कांग्रेस ने की

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के मनोहरलाल सरकार के वरिष्‍ठ मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की हत्‍या नाथूराम गोडसे ने नहीं कांग्रेस ने की थी। इसके साथ ही उन्‍होंने आतंकी सैफल्लाह के पिता सरताज की तारीफ की। अनिल विज अपने बयानों के लिए अक्‍सर विवादों में फंसते रहे हैं।

अनिल विज ने यहां कहा कि महात्मा गांधी की हत्या के लिए कांग्रेस जिम्‍मेदार है। वस्‍तुत: उनकी हत्‍या नाथूराम गोडसे ने नहीं, कांग्रेस ने की थी। विज बोले, महात्मा गांधी ने कहा था भारत का बंटवारा मेरी लाश पर होगा। इसके बावजूद सत्ता के भूखे कांग्रेस नेताओं ने उनकी बात को नहीं माना।

यह भी पढ़ें: ताजुब्‍ब : लुधियाना में 11 साल की बच्‍ची बनी मां, अस्‍पताल में बेटी को दिया जन्‍म

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजी हुकूमत के आगे घुटने टेक दिए और देश का बंटवारा करवा दिया। इसके बाद हुए दंगाें में 10 लाख लोगों की हत्याओं से जो नफरत का माहौल बना उसकी वजह से महात्मा गांधी की जान गई। एेसे में कांग्रेस नेताआें की सत्‍ता की लालच ने महात्‍मा गांधी की जान ले ली।

यह भी पढ़ें: गुरमेहर की मां बोली, बेटी को मैंने बताया था कि तेरे पापा को युद्ध ने मारा

अनिल विज ने मारे गए आतंकी सैफल्‍लाह के पिता सरताज की तारीफ की। उन्‍होंने कहा, सरताज सच्‍चे देशभक्‍त हैं अौर उनसे कांग्रेस के नेताओंं को भी सीख लेनी चाहिए। सरताज को उनकी देशभक्ति के लिए सलाम है। बता दें कि लखनऊ दहलाने की साजिश के साथ आया आतंकी सैफल्‍लाह के मारे जाने के बाद उसके पिता सरताज ने उसका शव लेने से इन्‍कार कर दिया था। सरताज ने कहा कि वह आतंकवादी था अौर उसका शव नहीं लूंगा।