Move to Jagran APP

न्यूज बुलेटिन : सायं छह बजे तक हरियाणा की पांच बड़ी खबरें

सायं छह बजे तक की हरियाणा की प्रमुख खबरें।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 14 Dec 2017 06:53 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 06:55 PM (IST)
न्यूज बुलेटिन : सायं छह बजे तक हरियाणा की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिन : सायं छह बजे तक हरियाणा की पांच बड़ी खबरें

1. हरियाणा व पंजाब की तरह चंडीगढ़ पुलिस भी नहीं पूछेगी अपराधी का जाति-धर्म

loksabha election banner

जेएनएन, चंडीगढ़। जाति न पूछो आरोपी की नीति पर काम करते हुए हरियाणा व पंजाब सरकार ने राज्य में दर्ज होने वाली सभी एफआइआर में जाति व धर्म का कालम हटा दिया है। पुलिस रिकार्ड में जाति व धर्म अब पुरानी बात होगी। वीरवार को मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की तरफ से बताया गया कि पंजाब सरकार पंजाब पुलिस रूल्ज 1934 में संशोधन कर रही है, क्योंकि एफआइआर में जाति व धर्म का उल्लेख करना उस समय सही था, लेकिन आज के समय यह प्रासंगिक नहीं हैं। हरियाणा-पंजाब की इस नीति का चंडीगढ़ ने भी समर्थन किया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2. बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची दुग्गल

उकलाना [पासा राम धत्तरवाल]। गुड़िया कांड को लेकर वीरवार को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल पीड़ित परिवार से मिलने उकलाना पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि उन्हें पूरा न्याय मिलेगा। जो भी आरोपी दरिंदे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. पंचकूला हिंसा के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका पर सरकार को नोटिस

जेएनएन, चंडीगढ़। डेरा मामले में पंचकूला में हुई हिंसा भड़काने के आरोपी गुरमीत राम रहीम के अनुयायी ईश्वर दास ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। मामले में हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4. सरस्वती की पुकार...., मुझे भी जीवनधारा दो भागीरथ

जेएनएन, पानीपत। भाजपा सरकार का नारा गाय, गीता और गंगा है। यही कारण था कि वर्ष 2014 मेें मनोहरलाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बनी तो सरस्वती के उद्धार की उम्मीद जगी। बजट का निर्धारण हुआ, काम भी शुरू हुआ। यमुनानगर के आदिबद्री में कई बड़े आयोजन हुए। पहाड़ों से मैदानी उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना का दौर भी चला, लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति फिर बदल गई। सरस्वती के धरा पर उतरने की उम्मीदें धूमिल हो गईं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5. सांसद राजकुमार सैनी बोले, भाजपा से अलग नई पार्टी बनाकर लड़ूंगा चुनाव

जेएनएन, हांसी (हिसार) : लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने एेलान किया है कि वह आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव भाजपा से अलग होकर नई पार्टी बनाकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मंच के कार्यकर्ताओं व प्रदेश की जनता के बीच पूरा सर्वेक्षण करवाकर व उनकी भावनाओं के मुताबिक नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया जाएगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.