न्यूज बुलेटिन: दोपहर 12 बजे तक हरियाणा की पांच बड़ी खबरें
हरियाणा की दोपहर 12 बजे तक की पांच बड़ी खबरें पढ़ें।
1. पंचकूला हिंसा के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका पर सरकार को नोटिस
जेएनएन, चंडीगढ़। डेरा मामले में पंचकूला में हुई हिंसा भड़काने के आरोपी गुरमीत राम रहीम के अनुयायी ईश्वर दास ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। मामले में हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. सरस्वती की पुकार...., मुझे भी जीवनधारा दो भागीरथ
जेएनएन, पानीपत। भाजपा सरकार का नारा गाय, गीता और गंगा है। यही कारण था कि वर्ष 2014 मेें मनोहरलाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बनी तो सरस्वती के उद्धार की उम्मीद जगी। बजट का निर्धारण हुआ, काम भी शुरू हुआ। यमुनानगर के आदिबद्री में कई बड़े आयोजन हुए। पहाड़ों से मैदानी उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना का दौर भी चला, लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति फिर बदल गई। सरस्वती के धरा पर उतरने की उम्मीदें धूमिल हो गईं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. सांसद राजकुमार सैनी बोले, भाजपा से अलग नई पार्टी बनाकर लड़ूंगा चुनाव
जेएनएन, हांसी (हिसार) : लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने एेलान किया है कि वह आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव भाजपा से अलग होकर नई पार्टी बनाकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मंच के कार्यकर्ताओं व प्रदेश की जनता के बीच पूरा सर्वेक्षण करवाकर व उनकी भावनाओं के मुताबिक नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. पोते की शादी में बेटे के पास आई वृद्धा, बहुओं ने जिंदा जला कर मारा डाला
जेएनएन, तोशाम (भिवानी)। क्षेत्र के शिमली गांव में दो बहुओं ने अपनी सास को जिंदा जलाकर मार डाला। महिला के तीनों बेटों ने साथ रखने से इन्कार कर दिया था और इस कारण वह बेटी के साथ उसकी ससुराल में रहती थी। वह पोते और पोती की शादी मेें शामिल होेने अाई तो इसी दौरान बहुओं ने उसको जिंदा जला दिया। पुलिस ने बहुओं के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. दशकों पुरानी दोस्ती टूटी तो हरियाणा की पिच पर खुलकर खेलेंगे अकाली
जेएनएन,चंडीगढ़। हरियाणा में कभी इनेलो के लिए स्टार प्रचार की भूमिका निभाने वाले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता अब यहां की राजनीतिक पिच पर खुलकर खेलने को तैयार हैं। इनेलो से दशकों पुरानी दोस्ती टूटने के बाद शिअद हरियाणा के राजनीति रण में अकेले उतरेगा। इसमें उसका सामना सत्तारूढ़ भाजपा से तो होगा ही, साथ ही उसे पुराने राजनीतिक मित्र इनेलो और कांग्रेस से भी जूझना पड़ेगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें