पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग के दर्शकों के लिए भी इनामों की बरसात, बाउंड्री पार कैच पकड़ा तो मिलेंगे 2100 रुपये
पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग दर्शकों के लिए रोमांचक पुरस्कार लेकर आई है। जो दर्शक बाउंड्री पार कैच पकड़ेगा उसे 2,100 रुपये का नकद इनाम मिलेगा।

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में चल रही नमो क्रिकेट लीग के मुकाबले।
HighLights
नमो क्रिकेट लीग में दर्शकों के लिए आकर्षक इनाम।
बाउंड्री पार कैच पर 2,100 रुपये का नकद पुरस्कार।
सीएम धामी और मासूम शर्मा की उपस्थिति से उत्साह।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में चल रही नमो क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी इनामों की बरसात हो रही है। मैच देखने पहुंच रहे दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजकों की ओर से कई खास गतिविधियां और पुरस्कार रखे गए हैं।
आयोजक तरुण भंडारी ने बताया कि दर्शकों को 20 प्रोफेशनल क्रिकेट बैट और टी-शर्ट इनाम में दिए जाएंगे। मैच के दौरान बाउंड्री लाइन के बाहर आने वाली गेंद को यदि कोई दर्शक शानदार कैच के जरिए पकड़ लेता है तो उसे 2,100 रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दर्शकों को लीग से जोड़ने के लिए ऐसे कई रोमांचक इनाम रखे गए हैं। इसका उद्देश्य क्रिकेट के रोमांच के साथ स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का उत्साह बढ़ाना और उन्हें आयोजन का हिस्सा बनाना है।
यह भी पढ़ें- Namo Cricket League: पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कल से खिताबी मुकाबले; लाखों में इनाम, गाड़ी-बाइक भी
आज यानी शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मनो क्रिकेट लीग में आ रहे हैं, वहीं शाम को हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की लाइव परफ़ॉर्मेंस होगी।
