हरियाणा के 14 जिलों में 90 फीसद से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक, राज्य में 12 और की मौत
हरियाणा में कोरोना वायरस को तेजी से मात मिल रही है। राज्य के 14 जिलों में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए 90 फीसद से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। इन सबके बीच राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 12 लोगों की कोरोना से मौत हो गई।
चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में कोरोना से जंग में लगातार सफलता मिल रही है। राज्य में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट लगातार बढ़ रही है। राज्य के 14 जिलों में 90 फीसद से अधिक मरीज ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 925 और मरीजों ने कोरोना को हरा दिया, जबकि 940 नए केस मिले। इस दौरान 12 लोगों की मौत हुई। गुरुग्राम, हिसार और यमुनानगर में दो-दो मरीज तथा पानीपत, नूंह, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल और चरखी दादरी में एक-एक मरीज की मौत हुई।
राज्य में पिछले 24 घंट के दाैरान 925 और मरीजों ने हराया कोरोना, 940 नए केस मिले
प्रदेश में अभी तक एक लाख 52 हजार 174 लोग महामारी की चपेट में आए हैं जिनमें से एक लाख 40 हजार 436 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब 10 हजार 78 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 255 और फरीदाबाद में 109 केस तो सबसे कम चरखी दादरी में एक तथा कैथल में छह संक्रमित मिले।
फिलहाल जबकि 5311 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट थोड़ा और सुधरकर 6.34 फीसद और रिकवरी रेट 92.29 फीसद हो गया है। 44 दिन में मामले दोगुने हो रहे हैं। प्रत्येक दस लाख लोगों पर 94 हजार 934 की जांच की जा रही है। कोरोना से 1660 (पुरुष 1154 व महिला 506) मौतों से मृत्युदर 1.09 फीसद पर पहुंच गई है।
बरत रहे अतिरिक्त सावधानी : विज
'' कोरोना से लड़ाई में हम बेहतर स्थिति में हैं। त्योहारों का सीजन होने के चलते अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है ताकि महामारी न फैले। बाहर निकलने से पहले सभी को मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य है। शारीरिक दूरी का पालन भी करना होगा। मौजूदा स्थिति की जांच के लिए सीरो सर्वे कराया गया है जिससे पता चलेगा कि वास्तविक स्थिति क्या है।
- अनिल विज, स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री, हरियाणा।
यह भी पढ़ें: क्या पंजाब में केंद्रीय कृषि कानून होंगे बेअसर, जानिये राज्य सरकार के बिलों व केेंद्र के कानूनों में अंतर
यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू का फिर पंजाब सरकार पर हमला, कहा- MSP नहीं दे सकते तो माफिया राज बंद करो
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें