Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा कांग्रेस को मिली ताकत, कई पूर्व विधायकों व दिग्गज पार्टी में शामिल

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Fri, 21 Apr 2017 08:23 PM (IST)

    हरियाणा कांग्रेस को शुक्रवार को नई ताकत मिली। राज्य के कई दिग्गज नेताओं ने राहुल गांधी की उपस्थिति में नई दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामा। ...और पढ़ें

    Hero Image
    हरियाणा कांग्रेस को मिली ताकत, कई पूर्व विधायकों व दिग्गज पार्टी में शामिल

    जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस को नई ताकत मिली जब शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रदेश के पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों सहित कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इन नेताओं को पूरा मान-सम्मान दिए जाने का भरोसा दिलाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं में चार बार विधायक रह चुके पूर्व मंत्री जय सिंह राणा, पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह के पौत्र व राव अजीत सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह और पत्नी कविता सिंह, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी व पूंडरी से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके सतबीर सिंह भाणा प्रमुख हैं।

    हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी तथा राष्ट्रीय महासचिव कमल नाथ ने सभी नेताओं से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए समर्पण भाव से काम करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सभी का स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें: खेमका का ट्वीट- सर और माई लार्ड हैं अंग्रेजियत के प्रतीक, समीक्षा की जरूरत