Move to Jagran APP

Women empowerment: मनोहर लाल बोले- हरियाणा पुलिस में होंगी 15 फीसद महिलाएं

मनोहर लाल ने कहा है कि नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच वर्षों में हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या 15 फीसद तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 07:48 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 08:29 AM (IST)
Women empowerment: मनोहर लाल बोले- हरियाणा पुलिस में होंगी 15 फीसद महिलाएं

जेएनएन, पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच वर्षों में हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या 15 फीसद तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार के इस कदम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। मुख्यमंत्री पंचकूला में हरियाणा पुलिस द्वारा पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो व इंडियन पुलिस फाउंडेशन इंस्टीट्यूट (आइपीएफआइ) के सहयोग से 'महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा' विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुलिस बल में महिलाओं की संख्या पिछले पांच वर्षों में छह से 10 फीसद हो गई है। अब इसे 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां 34 महिला पुलिस थाने हैं। पहले ऐसे पुलिस स्टेशनों की कमी के कारण पीडि़तों को उनके खिलाफ होने वाले अपराध की रिपोर्ट कराने की हिम्मत नहीं होती थी, लेकिन अब इन पुलिस स्टेशनों के खुलने के बाद पीडि़त हर अपराध की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए आगे आ रही हैं।

सभी पीड़ितों को मिलेगा न्याय

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को भी यह निर्देश दिए गए हैं कि हर अपराध की शिकायत दर्ज करें और यह सुनिश्चित करें कि हर पीड़ित को न्याय दिया जाए। 12 साल तक की बच्चियों से दुष्कर्म के दोषी को मृत्युदंड देने का कानून पारित करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है और इसके बाद केंद्र ने भी इस कानून को पारित किया है। सीएम ने कहा कि हरियाणा को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाने के लिए, दुर्गा शक्ति एप, महिला हेल्पलाइन-1091, पुलिस स्टेशनों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। प्रदेश में पिछले पांच साल में दो लाख CCTV लगाए गए हैं और जल्द ही एक लाख से अधिक CCTV लगाए जाएंगे।

पुस्तक भी की गई लांच

इस अवसर पर महिला और बाल सुरक्षा पहल पर एक पुस्तक भी लांच की गई। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, इंडियन पुलिस फाउंडेशन इंस्टीट्यूट (आइपीएफआइ) के अध्यक्ष एन रामचंद्रन, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयवर्धन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआइडी, अनिल कुमार राव, पंचकूला के पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, आइजी करनाल रेंज भारती अरोड़ा, आइजी चारू बाली आदि उपस्थित थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.