हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो HCS अधिकारियों के तबादले; तीन को मिला अतिरिक्त कार्यभार
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति और तबादला आदेश जारी किए हैं। इसमें दो अधिकारियों का तबादला हुआ है।

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। फाइल फोटो
HighLights
पांच एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति और तबादला आदेश जारी किए गए।
दो अधिकारियों का तबादला हुआ, तीन को अतिरिक्त कार्यभार मिला।
धीरज चहल, संजय बिश्नोई सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) के पांच अधिकारियों की नियुक्ति और तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं, जबकि तीन को अतिरिक्त कार्यभार मिला है।
नियुक्ति के लिए प्रतीक्षारत धीरज चहल को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है। संजय बिश्नोई को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक वह फतेहाबाद, हिसार और सिरसा में जिला यातायात अधिकारी (डीटीओ) सह क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
ये मिली जिम्मेदारी
फतेहाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट गौरव गुप्ता को उनके वर्तमान कार्यों के साथ फतेहाबाद के डीटोओ सह आरटीए सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिसार के सिटी मजिस्ट्रेट रोहित कुमार को डीटीओ सह आरटीए सचिव हिसार तथा सिरसा के सिटी मजिस्ट्रेट अजय सिंह को डीटीओ सह आरटीए सचिव सिरसा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। निशु नमृता सिंगल के तबादला आदेश बाद में जारी किए जाएंगे