हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 HCS अधिकारियों का तबादला; शिल्पी दत्त और निर्मल नागर को मिली अहम जिम्मेदारी
हरियाणा सरकार ने छह एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। सुरेंद्र सिंह-I, कुलधीर सिंह, ...और पढ़ें

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। फोटो जागरण
HighLights
सुरेंद्र सिंह-I को महिला एवं बाल विकास विभाग में अतिरिक्त निदेशक।
डॉ. शिल्पी पाटर दत्त मौलिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक बनीं।
डॉ. इंदरजीत शाहाबाद कोआपरेटिव शुगर मिल्स के प्रबंध निदेशक नियुक्त।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने छह एचसीएस अधिकारियों की पोस्टिंग और तबादले के आदेश जारी किए हैं। राज्य सूचना आयोग में सचिव के पद पर कार्यरत सुरेंद्र सिंह-I को उनके वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) कुलधीर सिंह को भी वर्तमान कार्यभार के साथ आयुष हरियाणा में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) का दायित्व सौंपा गया है।
निर्मल नागर को मिली अब ये जिम्मेदारी
महिला एवं बाल विकास विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) डा. शिल्पी पाटर दत्त को मौलिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन एवं मिड-डे मील) नियुक्त किया गया है। महेंद्रगढ़ में जिला परिषद की सीईओ और डीआरडीए की सीईओ डॉ. निर्मल नागर को मौलिक शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।
इंदरजीत बने शाहाबाद कोआपरेटिव शुगर मिल्स का प्रबंध निदेशक
आयुष हरियाणा में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) दीपक कुमार को महेंद्रगढ़ जिला परिषद का सीईओ और डीआरडीए का सीईओ नियुक्त किया गया है। पोस्टिंग के इंतजार में चल रहे डा. इंदरजीत को शाहाबाद स्थित कोआपरेटिव शुगर मिल्स का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। एचसीएस अधिकारी धीरज चहल की पोस्टिंग के संबंध में निर्णय बाद में जारी करने की बात कही गई है।
