Move to Jagran APP

इनेलो ने गठबंधन के दिए संकेत, लेकिन भाजपा ने कहा- किसी दल ने नहीं होगा समझौता

इनेलो ने हरियाणा में एक बार फिर भाजपा से गठजोड़ करने के संकेत दिए हैं। दूसरी अोर भाजपा ने फिर कहा है कि राज्‍य में वह किसी पार्टी से समझौता नहीं करेगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 03:52 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 03:52 PM (IST)
इनेलो ने गठबंधन के दिए संकेत, लेकिन भाजपा ने कहा- किसी दल ने नहीं होगा समझौता

नई दिल्‍ली/झज्जर, जेएनएन। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन के संकेत दिए हैं। लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की झज्जर में हुई बैठक में कर्ण चौटाला ने पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की चिट्ठी पढ़कर सुनाई। पत्र में ओमप्रकाश चौटाला ने पूछा कि क्या हरे और भगवा रंग को एक हो जाना चाहिए। दूसरी ओर, नई दिल्‍ली में हरियाणा भाजपा के प्रभारी डाॅ. अनिल जोशी ने कहा कि पार्टी हरियाणा में किसी पार्टी से गठजोड़ नहीं करेगी।

loksabha election banner

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कर्ण चौटाला ने पार्टी सुप्रीमो की चिट्ठी पढ़ पूछा- क्या हरे और भगवा रंग को एक हो जाए

बाद में इनेलो नेता व हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि राजनीति में हालात बदलते रहते हैं और 15 अप्रैल को इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के जेल से आने के बाद हालात बदल जाएंगे। पार्टी छोडऩे वाले दोबारा आने के लिए नाक रगड़ेंगे।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सोशल मीडिया इनेलो का भाजपा के साथ गठबंधन करा रहा है और खुद ही सीटों व उम्मीदवारों के नाम भी तय कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक गठबंधन को लेकर उनकी किसी के साथ मीटिंग नहीं हुई है। मीटिंग होने के बाद वे सोशल मीडिया पर नहीं मीडिया के सामने आकर बताएंगे।

जेजेपी के चुनाव चिह्न को चौधरी देवीलाल के खड़ाऊ बताने पर उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल सफेद जूती और जुराब पहनते थे। वह त्याग की मूर्ति थे। सत्ता के स्वार्थ की राजनीति उन्होंने कभी नहीं की। दुष्यंत चौटाला और उनके समर्थकों पर निशाना साधते हुए अभय ने कहा कि वे कांग्रेस के हाथों में खेल रहे हैं और जो लोग कांग्रेस व आप के साथ समझौते की बात कह रहे हैं  वे एक सीट पर ही दांव लगाना चाहते हैं। उस एक सीट पर भी फार्म भर दिया तो लोग तसल्ली से उनका इलाज करेंगे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकत्र्ताओं की मेहनत से ज्यादा सीटें जीतेंगे तो विधानसभा चुनाव में इनेलो सत्ता में आएगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में आने से रोकना होगा, क्योंकि जब भी कांग्रेस का राज आया हरियाणा का किसान बर्बाद हुआ है।

------

डॉ. अनिल जैन ने कहा- भाजपा राज्य की 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने कहा है कि हरियाणा में भाजपा दस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में भाजपा का कोई भी दल के साथ समझौता नहीं होगा। डॉ. जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगी और इस बार भाजपा के पक्ष में 2014 से भी बड़ी लहर है।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि देश भर में चल रही मोदी लहर के चलते हरियाणा सहित विभिन्न प्रदेशों के बड़े नेता अपने दल छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से छोटे-बड़े क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के नेता अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए यह भ्रम फैला रहे हैं कि उनका भाजपा के साथ समझौता हो रहा है। डॉ. जैन ने कहा कि ऐसे दल 2019 के चुनाव के पहले ही राजनीतिक पटल से गायब हो जाएंगे।

बता दें कि झज्जर में हुई इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला के पुत्र करण चौटाला ने जेल से आई अपने दादा पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की चिट्ठी कार्यकर्ताओं के समक्ष पढ़ी। इसमें ओमप्रकाश चौटाला की तरफ से कार्यकर्ताओं के समक्ष यह सवाल किया कि इंडियन नेशनल लोकदल के हरे झंडे के साथ भगवा भी जुड़ जाए तो कैसा हो?

इस पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की थी। इतना ही नहीं, इसके बाद से सोशल मीडिया पर करण चौटाला के माध्यम से ओमप्रकाश चौटाला का यह कथन वायरल भी हो रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी महासचिव डॉ. अनिल जैन के बयान के बाद इनेलो की भाजपा के साथ गठबंधन की तमाम संभावनाएं खारिज हो गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.