कीर्तन दरबार का आयोजन 4 मार्च को
संस, कालका आगामी 4 मार्च को साहिबे कमाल दशम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 350
संस, कालका
आगामी 4 मार्च को साहिबे कमाल दशम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 350 वें साला प्रकाश पर्व को समर्पित महान कीर्तंन दरबार कालका की सब्जी मंडी में किया जाएगा। कीर्तंन दरबार का आयोजन यंग वेलफेयर एसोसिएशन कालका द्वारा करवाया जा रहा है। शरणजीत ग्रोवर ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए तैयारिया शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस कीर्तन दरबार का आयोजन समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कीर्तन दरबार में भाई गुरइकबाल सिंह माता कौला जी अमृतसर, भाई चमनजीत सिंह दिल्ली, भाई बलप्रीत सिंह लुधियाणा, भाई इन्दरजीत सिंह दरबार साहिब अमृतसर तथा समूह स्त्री सत्संग सभा कालका अपनी मधुर वाणी से संगतों को निहाल करेंगे।