विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंचकूला में कार सहित बच्चे का अपहरण, मां को बाहर फेंका

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 07 Jun 2017 11:55 AM (IST)

पंच‍कूला में एक व्‍यक्ति ने कार में सवार महिला को उससे बाहर फेंक दिया और कार सहित उसके पांच साल के बच्‍चे को अगवा कर ले गया।

पंचकूला में कार सहित बच्चे का अपहरण, मां को बाहर फेंका
पंचकूला में कार सहित बच्चे का अपहरण, मां को बाहर फेंका

जेएनएन, पंचकूला। यहां सेक्टर 20 में मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने एक कार में बैठी महिला को पिस्‍तौल दिखाकर धक्‍का देकर कार से बाहर फेंक दिया। इसके बाद वह उसके बच्‍चे को कार सहित लेकर फरार हो गए। इससे वहां हंगामा मच गया। आगे जाकर बदमाशों ने बच्‍चे को कार से उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस की टीमें अपहृर्ता एवं गाड़ी की तलाश में जुट गई। पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पीर मुछल्ला निवासी एक महिला ज्योति अपने पांच साल के बच्चे के साथ सिल्वर रंग की कार में रात करीब 11 बजे सेक्टर 20 में बैठी थी। इसी बीच, एक युवक आया और उसने महिला को कार से बाहर धक्का देकर बाहर फेंक दिया। इसके बाद वह कार में बच्चे को अगवा करके भाग निकला। पूरी हरकत को कुछ लोगों ने भी देखा। इस दौरान कुछ लोगों ने उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला।

यह भी पढ़ें: नियुक्ति के चंद दिन बाद ही हटाए गए 1259 जेबीटी, मामला हाईकोर्ट पहुंचा

लोगों ने तुरंत इस मामले की सूचना सेक्टर 20 पुलिस थाने में दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे पंचकूला एवं आसपास के क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया। पुलिस के चौकस हो जाने के कारण युवक ने बच्‍चे को एक जगह कार से उतरर दिया अौर कार लेकर फरार हो गया।

एक चश्मदीद ने बताया कि वह जीएच 30 के पास से गुजर रहा था, तो देखा कि एक महिला से कोई युवक धक्का-मुक्की कर रहा था। युवक ने महिला को कार से बाहर निकाल दिया और कार में बच्चे को लेकर फरार हो धक्‍के के कारण महिला वहीं नीचे गिर गई और उसने बच्चे को बचने की गुहार लगाई। इसके बाद लोग भाग कर आए और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, फिर शुरू हो गई ब्‍लैकमेलिंग

-----

'' अारोपी ने बच्चे का कार सहित अपहरण किया था, लेकिन बच्चा कुछ दूरी पर मिल गया है। आरोपी कार लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

                                                                                  -अंशु सिंगला, थाना प्रभारी, सेक्टर-20, पंचकूला।


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।