Move to Jagran APP

संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में करनाल की टीमें छाई

खेल व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, खेलों से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य ठीक रहता है। वहीं विद्यार्थी खेलों में अथक प्रयास कर अपना मुकाम हासिल कर सकता है। यह शब्द पंचकूला नगराधीश ममता शर्मा ने रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय मौली में आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 07:12 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 07:12 PM (IST)
संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में करनाल की टीमें छाई
संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में करनाल की टीमें छाई

संस, बरवाला : खेल व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, खेलों से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य ठीक रहता है। वहीं विद्यार्थी खेलों में अथक प्रयास कर अपना मुकाम हासिल कर सकता है। यह शब्द पंचकूला नगराधीश ममता शर्मा ने रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय मौली में आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे 129 खिलाड़ियों व उनके टीम इंचार्ज को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने दो दिवसीय इस हॉकी प्रतियोगिता में पूरे अनुशासन में रहकर खेल को खेल भावना से खेला। इस प्रतियोगिता के छात्राओं के अंडर -17 में करनाल संकुल विजेता व सवाईमाधोपुर की टीम उप विजेता रही। अंडर -19 में करनाल की टीम विजेता व जोधपुर की टीम उप विजेता रही। इसी प्रकार छात्रों के अंडर-17 वर्ग में करनाल संकुल की टीम विजेता व सवाईमाधोपुर की टीम उप विजेता रही। वर्ग अंडर-19 में करनाल संकुल की विजेता तथा झुंझुनू संकुल की टीम उप विजेता रही। करनाल संकुल की टीम ने सभी वर्गो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स पूर्ण विजेता का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में विद्यालय की उप प्राचार्य वीना शर्मा भी उपस्थित थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.