विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला अग्रवाल सभा को मिला नया प्रधान, जगमोहन गर्ग ने 74 वोट लेकर दर्ज की जीत

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:13 PM (IST)

पंचकूला अग्रवाल सभा के चुनाव में जगमोहन गर्ग ने प्रधान पद पर 74 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। ...और पढ़ें

प्रधान पद के मुकाबले में जगमोहन गर्ग को 74 वोट मिले।

प्रधान पद के मुकाबले में जगमोहन गर्ग को 74 वोट मिले।

HighLights

  1. 17 पदों में से 15 पर गर्ग पैनल का कब्जा।

  2. अमित जिंदल पैनल को मिली एक सीट।

  3. 118 में से सभी मतदाताओं ने किया मतदान।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। पंचकूला अग्रवाल सभा के बहुप्रतीक्षित चुनाव में जगमोहन गर्ग ने प्रधान पद पर जीत हासिल कर सभा के नए प्रधान बनने का गौरव प्राप्त किया है। प्रधान पद के मुकाबले में जगमोहन गर्ग को 74 वोट मिले।

चुनाव में उनके पैनल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदों में से 15 पर जीत दर्ज की। वहीं अमित जिंदल पैनल को एक सीट मिली, जबकि एक पद पर नवराज मित्तल पहले ही सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

वरिष्ठ उपप्रधान पद पर जगमोहन गर्ग पैनल के सुभाष सिंगला ने 78 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। महासचिव पद पर मुकेश बंसल 77 वोट लेकर विजयी रहे। वित्त सचिव पद पर सतीश कुमार अग्रवाल ने 62 वोट, मीडिया सचिव पद पर राकेश गोयल ने 68 वोट और कोऑर्डिनेटर पद पर विकास भोजिया ने 87 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

एग्जीक्यूटिव मेंबर की 10 में से 9 सीटें जीतीं

एग्जीक्यूटिव मेंबर की 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में भी जगमोहन गर्ग पैनल के उम्मीदवारों ने नौ सीटों पर जीत हासिल की। विजयी उम्मीदवारों में अमित गोयल को 67, अतुल गर्ग को 69, महिंदर बंसल को 66, दिनेश कुमार मित्तल को 76, प्रदीप बंसल को 67, संदीप गर्ग को 63, मुकेश गोयल को 67, प्रवीण गर्ग को 65 और बजरंग लाल सिंघल को 66 वोट मिले। वहीं अमित जिंदल पैनल की ओर से तेजपाल गुप्ता ने 63 वोट हासिल कर एग्जीक्यूटिव मेंबर की एक सीट अपने नाम की।

100 प्रतिशत हुआ मतदान

पंचकूला अग्रवाल सभा के चुनाव में कुल 118 मतदाता थे और सभी 118 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह चुनाव में 100 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

परिणाम घोषित होने के बाद जगमोहन गर्ग पैनल के समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। जगमोहन गर्ग के प्रधान निर्वाचित होने के साथ ही पंचकूला अग्रवाल सभा को नया नेतृत्व मिल गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।