Move to Jagran APP

अनिल विज का एक और विवादित ट्वीट- लगता है राहुल गांधी में आ गई है नेहरू की आत्‍मा

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर विवादित ट्वीट किया है। इस बार उन्‍होंने जवाहरलाल नेहरू को भी लपेटे में ले लिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 03 Apr 2019 07:29 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 08:24 AM (IST)
अनिल विज का एक और विवादित ट्वीट- लगता है राहुल गांधी में आ गई है नेहरू की आत्‍मा

अंबाला, जेएनएन। हरियाणा के वरिष्‍ठ मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर विवादित ट्वीट कर हलचल मचा दी है। विज ने कांग्रेस के घोषणापत्र के बहाने राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया है। उन्‍होंने जवाहरलाल नेहरू और राहुल गांधी के बारे में विवादित टिप्‍पणी की है। उन्‍होंने कहा है कि लगता है राहुल गांधी में जवाहरलाल नेहरू की आत्‍मा आ गई है। उन्‍हाेंने इसके अलावा कांग्रेस के मेनिफेस्‍टों को पर भी गंभीर टिप्‍पणी करते हुए इसे आतंकवादियों पर केंद्रित तक करार दिया है।

loksabha election banner

अनिल विज ने इस संबंध में तीन ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्‍होंने लिखा है- कांग्रेस के मेनिफेस्टो को देख कर लगता है की जवाहरलाल नेहरू की आत्मा राहुल गांधी में आ गई है। कश्मीर को भारत से अलग करने का जो कुत्सित प्रयास जवाहरलाल नेहरू ने किया था, उस सपने को पूरा करने का इरादा कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में व्यक्त किया है।'

इसके बाद उन्‍होंने दूसरा ट्वीट किया है। इसमें विज ने लिखा है, कांग्रेस देशद्रोह की धारा ख़त्म करना चाहती है, ताकि लोग अपने घरों में पाकिस्तान के झंडे लगाएं, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाएं और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज नहीं हो। धारा 370 को कांग्रेस ख़त्म नहीं करना चाहती है। इसी धारा ने कभी कश्मीर को हिंदुस्तान से मिलने नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने लंबी चुनाव प्रक्रिया व आचार संहिता पर उठाया सवाल

 

इसके बाद अनिल विज ने तीसरा ट्वीट किया है। इसमें उन्‍होंने लिखा है, 'कांग्रेस का मेनिफेस्टो आतंकवादियों को केंद्रित कर के बनाया गया है ताकि वे मजबूत हो सकें। खून का एक एक कतरा बह जाएगा लेकिन कांग्रेस के इस मंसूबे को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।'

अनिल विज इससे पहले भी ट्वीट कर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी को निशाना बनाते रहे हैं। उन्‍होंने पिछले दिनों राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर आने के बाद उन पर जमकर हमला किया था। इससे पहले भी वह कांग्रेस नेताओं पर प्रहार करते रहे हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.