Move to Jagran APP

गीतामय हुआ लंदन, अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के समापन पर सद्भाव यात्रा में उमड़ा ब्रिटिश समुदाय

यूनाइटेड किंगडम (यूके) के लंदन शहर में चल रहे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का वैश्विक शांति सद्भाव शोभायात्रा के साथ भव्य समापन हो गया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 08:58 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 09:01 AM (IST)
गीतामय हुआ लंदन, अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के समापन पर सद्भाव यात्रा में उमड़ा ब्रिटिश समुदाय
गीतामय हुआ लंदन, अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के समापन पर सद्भाव यात्रा में उमड़ा ब्रिटिश समुदाय

लंदन [बिजेंद्र बंसल]। यूनाइटेड किंगडम (यूके) के लंदन शहर में चल रहे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का वैश्विक शांति सद्भाव शोभायात्रा के साथ भव्य समापन हो गया। लंदन के साउथॉल स्थित श्री राम मंदिर प्रांगण में शुरु हुई भव्य शोभायात्रा में इंडो-ब्रिटिश समुदाय के हजारों लोगों ने उत्साह, उल्लास के साथ हिस्सा लिया। इस दाैरान लंदन की सड़कें गीतामय हो गई।

loksabha election banner

गुरु शरणानंंद जी महाराज, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, हिंदू धर्माचार्य महासभा के संयोजक स्वामी परमात्मानंद जी महाराज, पंजाब से आए भूपेंद्र जी, स्वामी धर्मदेव जी महाराज, हरियाणा के उद्योगमंत्री विपुल गोयल, नेपाल के लंदन में राजदूत दुर्गा बहादुर सुबेदी सहित यूके के अनेकोंं सांसदों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।

शाेभायात्रा में विश्व हिंदू महासंघ यूके, हिंदू काउंसिल यूके सहित लंदन गुरुद्वारा सभा के पदाधिकारियों और श्री राम मंदिर सभा के सदस्यों इस्कॉन मंदिर के भक्तों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने नाचते गाते हुए जय श्री कृष्ण के उद्बोधन से लंदन की गलियों को गुंजायमान कर दिया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.