टेंट पेगिंग वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने जीते 3 कांस्य पदक, हरियाणा पुलिस का भी रहा अहम योगदान
भारतीय टीम ने जॉर्डन के अकाबा में 5वें आइटीपीएफ टेंट पेगिंग वर्ल्ड कप में तीन कांस्य पदक जीते। इस प्रतियोगिता ...और पढ़ें
-1794750163466_m.webp)
टेंट पेगिंग वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने जीते तीन कांस्य पदक।
HighLights
भारतीय टीम ने जॉर्डन में टेंट पेगिंग वर्ल्ड कप में तीन कांस्य जीते।
हरियाणा पुलिस के जितेंद्र कुमार खिलाड़ी, सुरेश कुमार राष्ट्रीय कोच रहे।
डीजीपी ने खिलाड़ियों और कोच को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। जार्डन के अकाबा में 11 से 14 नवंबर तक आयोजित 5वें आइटीपीएफ टेंट पेगिंग वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक हासिल किए।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस की अहम भागीदारी रही। पुलिस के एएसआई जितेंद्र कुमार ने भारतीय टीम के खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया, जबकि हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार ने राष्ट्रीय कोच की जिम्मेदारी निभाई।
प्रतियोगिता में भारत सहित जार्डन, पाकिस्तान, मिस्र, ओमान, कतर, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, सूडान और यमन की टीमों ने हिस्सा लिया। भारतीय दल में सेना, असम राइफल्स, आइटीबीपी और हरियाणा पुलिस के खिलाड़ी शामिल थे।
दिनेश कार्लेकर ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीते, जबकि आइटीबीपी के अमित छेत्री भी पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे। भारतीय टीम के कप्तान धनराज थे।
हरियाणा पुलिस के डीजीपी अजय सिंघल ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि एएसआई जितेंद्र कुमार की खिलाड़ी के रूप में भागीदारी और एचसी सुरेश कुमार की राष्ट्रीय कोच के रूप में भूमिका पूरे विभाग के लिए सम्मान का विषय है।
कमांडेंट भारती डबास के मार्गदर्शन में हरियाणा पुलिस की टेंट पेगिंग टीम ने प्रतियोगिता से पहले भोंडसी में विशेष अभ्यास किया। चतुर्थ बटालियन एचएपी मधुबन की ओर से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, आवश्यक सुविधाएं और लॉजिस्टिक सहयोग उपलब्ध करवाया गया। कमांडेंट ने कहा कि तीन कांस्य पदक खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम हैं।