Move to Jagran APP

Independence Day 2022: हरियाणा के कांग्रेसी हर जिले में फहराएंगे तिरंगा, पूर्व विधायकों को बागडोर

Independence Day 2022 स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा कांग्रेस नेता हर जिले में तिरंगा झंडा फहराने का कार्यक्रम करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रधान चौधरी उदयभान पलवल जितेंद्र भारद्वाज गुरुग्राम और रामकिशन चंडीगढ़ में ध्वजारोहण करेंगे। फरीदाबाद में चौधरी आफताब अहमद झंडा फहराएंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 10:16 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 10:16 AM (IST)
Independence Day 2022: हरियाणा के कांग्रेसी हर जिले में फहराएंगे तिरंगा, पूर्व विधायकों को बागडोर
Independence Day 2022: हरियाणा कांग्रेस हर जिले में फहरेगी तिरंगा। सांकेतिक फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा की भाजपा सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जहां विपक्ष के नेताओं को भी 15 अगस्त को विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित किया है, वहीं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस दिन हर जिले में पार्टी स्तर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

loksabha election banner

वहीं, हरियाणा कांग्रेस कमेटी की ओर से ध्वजारोहण के लिए जो सूची जारी की गई है, उसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम शामिल नहीं हैं। इसका मतलब यह है कि हुड्डा व दीपेंद्र प्रदेश सरकार के आमंत्रण का सम्मान करते हुए उनके द्वारा निर्धारित बेरी व खरखौदा में ध्वजारोहण कर सकते हैं।

हरियाणा कांग्रेस कमेटी की ओर से ध्वजारोहण के लिए जो सूची जारी की गई है, उसमें अधिकतर पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों को सम्मान दिया गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान पलवल में, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज गुरुग्राम में और रामकिशन गुर्जर चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में 15 अगस्त को ध्वजारोहण करेंगे।

अंबाला में विधायक बीएल सैनी, भिवानी में विधायक राव दान सिंह, दादरी में पूर्व मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल, फरीदाबाद में कांग्रेस विधायक दल के उप नेता चौधरी आफताब अहमद, फतेहाबाद में विधायक अमित सिहाग तथा गुरुग्राम में जितेंद्र भारद्वाज के साथ पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ध्वजारोहण करेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी चांदवीर हुड्डा ने बताया कि हिसार में पूर्व मंत्री जयप्रकाश जेपी, झज्जर में विधायक भारत भूषण बत्रा, जींद में पूर्व विधायक आनंद सिंह डांगी, कैथल में विधायक सुभाष देसवाल, करनाल में पूर्व विधायक चौधरी लहरी सिंह, कुरुक्षेत्र में पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता, महेंद्रगढ़ में पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, नूंह में पूर्व विधायक ललित नागर, पलवल में विधायक धर्म सिंह छौकर, पंचकूला में विधायक वरुण मुलाना और पानीपत में पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ध्वजारोहण करेंगे।

कांग्रेस पार्टी के कार्यालय सचिव नीरज कुमार के अनुसार रेवाड़ी में विधायक कुलदीप वत्स, रोहतक में पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, सिरसा में पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, सोनीपत में पूर्व विधायक संत कुमार और यमुनानगर में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ध्वजारोहण करेंगे। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रुति चौधरी व सुरेश गुप्ता मतलौडा की ड्यूटी ध्वजारोहण के लिए नहीं लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.