Move to Jagran APP

गीता जयंती महोत्सव का बढ़ा दायरा, 134 तीर्थों पर होंगे कार्यक्रम, लंदन में भी होगा गीता पाठ

गीता जयंती समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने में लगी प्रदेश सरकार पहली बार कुरुक्षेत्र के 48 कोस के दायरे में पड़ते सभी 134 तीर्थों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 11:30 AM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 11:33 AM (IST)
गीता जयंती महोत्सव का बढ़ा दायरा, 134 तीर्थों पर होंगे कार्यक्रम, लंदन में भी होगा गीता पाठ

जेएनएन, चंडीगढ़। गीता जयंती समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने में लगी प्रदेश सरकार पहली बार कुरुक्षेत्र के 48 कोस के दायरे में पड़ते सभी 134 तीर्थों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। महाभारत काल के इन सभी तीर्थों पर जहां दंगल कराए जाएंगे, वहीं दूसरे कार्यक्रमों की रूपरेखा लगभग तैयार है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को गीता जयंती महोत्सव से जोडऩे के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा, जिससे दुनिया के हर कोने में गीता वाणी की गूंज सुनाई देगी।

loksabha election banner

पिछले साल मॉरिशस में हुए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तर्ज पर इस बार इंग्लैंड की राजधानी लंदन में गीता जयंती महोत्सव की धूम दिखेगी। 9 से 11 अगस्त तक लंदन में चलने वाले तीन दिवसीय महोत्सव में गीता पाठ के साथ सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यू-ट्यूब, फेसबुक, ट्वीटर व वाट्स-एप के जरिये लोगों तक महोत्सव का संदेश पहुंचाया जाएगा। गीता महोत्सव का आमंत्रण देने के लिए यू-ट्यूब व फेसबुक पर वीडियो संदेश भेजने के अलावा रेडियो व टीवी चैनलों का सहारा लिया जाएगा।

इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक किया जाना है। इस दौरान 48 कोस की परिधि में गीता सद्भावना यात्रा भी निकाली जाएगी। पार्टनर देश व राज्य के नामों को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

पिछले दिनों गीता सद्भावना कमेटी की बैठक में सदस्यों ने महोत्सव को भव्य बनाने और 48 कोस के सभी तीर्थों पर गीता महोत्सव का आयोजन करने का सुझाव दिया। पिछली बार केवल 20 तीर्थों पर कार्यक्रम हुए थे। लिहाजा इस बार 50 लाख पर्यटकों की भागेदारी को लेकर रणनीति तय की गई है, जिसके लिए छह महीने पहले ही प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

महोत्सव में शामिल होंगे 48 कोस के गांव

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव ब्रह्मसरोवर के तट तक ही सिमट कर न रहे, इसको लेकर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने सभी 134 तीर्थों पर दंगल के आयोजनों की रूपरेखा तैयार की है। 48 कोस में पड़ते सभी गांवों के सरपंचों को महोत्सव से जोड़ा जाएगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि हर जन तक गीता का संदेश पहुंचे, इसको लेकर केडीबी ने पहली बार गीता दंगल की योजना बनाई है। इस दंगल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को न्योता दिया जा रहा है ताकि युवा भी गीता ज्ञान से प्रेरणा लें सकें।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.