Move to Jagran APP

नए साल में दस बार एक छुट्टी पर चार से पांच छुट्टियों का मजा

नए साल में कर्मचारियों को कई लंबी छुट्टियों की सौगात मिलेगी। कर्मचारियों को 365 दिन में सिर्फ 235 दिन करना होगा काम। 130 दिन वे अवकाश का लुत्फ उठाएंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 30 Dec 2017 04:08 PM (IST)Updated: Sat, 30 Dec 2017 07:43 PM (IST)
नए साल में दस बार एक छुट्टी पर चार से पांच छुट्टियों का मजा
नए साल में दस बार एक छुट्टी पर चार से पांच छुट्टियों का मजा

चंडीगढ़ [सुधीर तंवर]। सरकारी कर्मचारियों के लिए नया साल छुट्टियों के मामले में खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। वर्ष 2018 में कर्मचारियों के लिए 10 मौके ऐसे आएंगे, जब उनको एक छुट्टी पर चार से पांच छुट्टियों का लुत्फ उठाने का मौका होगा। नए वर्ष में कई पर्व शनिवार और रविवार से सटे होने के कारण कर्मचारियों को बगैर कोई अवकाश लिए लंबी छुट्टियों का तोहफा मिलेगा।

loksabha election banner

हरियाणा सरकार ने नए साल के लिए गजटेड (राजपत्रित) और रिस्ट्रेक्टेड (प्रतिबंधित) छुट्टियों का एलान कर दिया है। साल के 365 दिन में सरकारी कर्मचारी सिर्फ 235 दिन काम करेंगे। उन्हें बिना कोई अतिरिक्त छुïट्टी लिए 130 अवकाश का लुत्फ उठाने का मौका मिल सकेगा।

जो त्योहार व अवसर सार्वजनिक अवकाश की तिथियों में पड़े हैं, उन्हें सूची से निकाल दिया गया है। सरकारी कैलेंडर के मुताबिक सात महीनों में कम से कम 10 मौके लंबी छुट्टियों के मिल रहे हैं। सिर्फ फरवरी, मई, जुलाई और अगस्त और दिसंबर ऐसे पांच महीने हैं, जिनमें लंबी छुट्टी सीधे नहीं मिल पा रहीं। अलबत्ता एक या दो दिन की छुट्टी ले लें तो इन महीनो में भी लंबी छुट्टी का लुत्फ कर्मचारी ले सकेंगे।

शनिवार-रविवार के कारण छह छुट्टियां खत्म

25 मार्च - रविवार - राम नवमी
14 अप्रैल - शनिवार - डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती
16 जून - शनिवार - ईद-उल-फितर और महाराणा प्रताप जयंती
26 अगस्त -रविवार -रक्षाबंधन
23 सितंबर - रविवार -हरियाणा वीर शहीदी दिवस
18 अक्टूबर- शनिवार -दशहरा

ऐसे होगा छुट्टियों का शेड्यूल

जनवरी

5 जनवरी- शुक्रवार (गुरु गोबिंद सिंह जयंती की छुट्टी)
22 जनवरी - सोमवार (बसंत पंचमी का अवकाश)
26 जनवरी - शुक्रवार (गणतंत्र दिवस का अवकाश)
 31 जनवरी -बुधवार (गुरु रविदास जयंती)
- नए साल के पहले सप्ताह में ही एक साथ तीन छुट्टियों का मजा लिया जा सकेगा। 5 जनवरी को शुक्रवार के साथ अगले दो दिन शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 20 और 21 जनवरी को शनिवार और रविवार के साथ 22 की छुट्टी मिलेगी। यानी फिर एक साथ तीन दिन की छुट्टियां। इसी तरह गणतंत्र दिवस पर तीन दिन का अवकाश मिलेगा।

फरवरी

14 फरवरी (बुधवार) को महाशिवरात्रि की एक ही छुट्टी मिलेगी।

मार्च

2 मार्च - शुक्रवार (होली की छुट्टी)
23 मार्च- शुक्रवार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहीदी दिवस,
29 मार्च - बृहस्पतिवार (महावीर जयंती की छुट्टी)
-2 से 4 मार्च और 23 से 25 मार्च तक बिना किसी छुट्टी के तीन दिन की छुट्टी मिल रही है यहां। इसी तरह 30 मार्च को एक दिन की छुट्टी के साथ 31 मार्च (शनिवार) और 1 अप्रैल (रविवार) की छुट्टी भी मिल रही है। फिर एक साथ चार छुट्टियां।

अप्रैल

18 अप्रैल (बुधवार) को भगवान परशुराम जयंती पर एक दिन की छुट्टी रहेगी।

मई में रहेंगे व्यस्त
-मई में कोई सरकारी छुट्टी नहीं होने के कारण आप कोई ट्रिप प्लान नहीं कर सकते।

जून

16 जून को ईद की छुट्टी है, लेकिन शनिवार होने के कारण इस दिन पहले ही सरकारी अवकाश होता है।
28 जून  (बृहस्पतिवार) को संत कबीर जयंती का अवकाश है। शुक्रवार को एक दिन का अवकाश लेकर आपके पास छुट्टियों का चौका जमाने का मौका रहेगा।

जुलाई

31 जुलाई (मंगलवार) को शहीद उद्यम सिंह शहीदी दिवस है। यानी सोमवार को एक दिन का अवकाश लेकर चार छुट्टियों का मौका।

अगस्त

15 अगस्त (बुधवार) को देश की आजादी और 22 अगस्त (बुधवार) को बकरीद का जश्न एक-एक दिन की छुट्टी से मनाना होगा।

सितंबर

3 सितंबर (सोमवार) का जन्माष्टमी का अवकाश है। यानी एक साथ तीन छुट््िटयों का मौका।

अक्टूबर

2 अक्टूबर- मंगलवार- गांधी जयंती की छुट्टी
10 अक्टूबर- बुधवार -महाराजा अग्रसेन जयंती
24 अक्टूबर- बुधवार -महर्षि वाल्मीकि जयंती
-गांधी जयंती पर यदि आप सोमवार (1 अक्टूबर को छुट्टी लेंगे तो आपकी चार छुट्टियां पक्की हैं। 29 और 30 सितंबर को शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा।

नवंबर

1 नवंबर- बृहस्पतिवार -हरियाणा दिवस
7 नवंबर - बुधवार -दीपावली
9 नवंबर- शुक्रवार -विश्वकर्मा दिवस
23 नवंबर -शुक्रवार - गुरु नानक जयंती
-हरियाणा दिवस पर शुक्रवार को सिर्फ एक दिन की छुट्टी लेकर परिवार के साथ चार छुट्टियां बिताने का मौका रहेगा। इसी तरह दीपावली पर 8 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर ऐच्छिक छुट्टी लेकर तीन दिन अवकाश किया जा सकेगा। इसके बाद नौ से ग्यारह नवंबर और 23 से 25 नवंबर तक लगातार तीन-तीन दिन छुट्टियों के कारण कहीं भी घूम कर आ सकेंगे।

दिसंबर

25 दिसंबर- मंगलवार (क्रिसमस की छुट्टी)
-दिसंबर में अमूमन लोग छुट्टियों को तरसते हैं, लेकिन वर्ष 2018 में 25 दिसंबर मंगलवार को पड़ रहा है। यदि आप 24 दिसंबर को एक दिन की छुट्टी ले लें तो चार दिन छुट्टी मनाने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं।

इन 12 प्रतिबंधित छुट्टियों में ले सकते तीन अवकाश

10 फरवरी- शनिवार - महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
30 मार्च - शुक्रवार - गुड फ्राइडे
30 अप्रैल -सोमवार -बुद्ध पूर्णिमा
16 जून  - शनिवार  -गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस
13 अगस्त -सोमवार हरियाली तीज
21 सितंबर -शुक्रवार -मुहर्रम
27 अक्टूूबर -शनिवार -करवा चौथ
8 नवंबर - बृहस्पतिवार  -गोवर्धन पूजा
13 नवंबर - मंगलवार  -छठ पूजा
21 नवंबर - बुधवार -मिलाद-उल नबी या ईद-ए-मिलाद (पैगंबर मोहम्मद की जयंती)
24 नवंबर -शनिवार- गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
26 दिसंबर - बुधवार  -शहीद उद्यम सिंह जयंती।

यह भी पढ़ेंः स्‍कूली छात्रा को लव जिहाद में फंसाना चाहता था युवक, ऐसी हरकत की तो पकड़ा गया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.