Move to Jagran APP

हरियाणा कांग्रेस में घमासान: अरविंद शर्मा की घर वापसी में अड़चन, बेटे भव्य के लिए अड़े कुलदीप

टिकट को लेकर हरियाणा कांग्रेस में घमासान मच गया है। कुलदीप बिश्‍नोई अपने बेटे भव्‍य के लिए अड़ गए हैं। दूसरी ओर पूर्व सांसद अरविंद शर्मा की कांग्रेस में वापसी में भी अड़चन आ गई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 07:48 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 04:49 PM (IST)
हरियाणा कांग्रेस में घमासान: अरविंद शर्मा की घर वापसी में अड़चन, बेटे भव्य के लिए अड़े कुलदीप

चंडीगढ़, [अनुराग अग्रवाल]। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। छह लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी तय हैैं, लेकिन चार सीटों पर बुरी तरह से पेंच फंसा हुआ है। कुलदीप बिश्‍नोई अपने बेटे भव्‍य बिश्‍नोई के लिए अड़ गए हैं। दूसरी तरफ हाल में भाजपा में शामिल हुए अरविंद शर्मा की कांग्रेस में वापसी में अड़चन आ गई है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की आज की बैठक में सभी सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी। आम सहमति बनी तो उसी दिन अन्यथा शुक्रवार को टिकटों का ऐलान हो सकता है।

loksabha election banner

छह सीटों पर कांग्रेस के नाम तय, चार पर फंसा पेंच, दिल्ली में आज मंथन

करनाल और सोनीपत से तीन बार सांसद रह चुके डा. अरविंद शर्मा की कांग्रेस में घर वापसी पर भी संशय के बादल छाए हुए हैैं। अरविंद शर्मा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे और करनाल व रोहतक से टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल थे। भाजपा ने उन्हें करनाल से टिकट नहीं दिया, जिस कारण शर्मा के पिछले कई दिनों से कांग्रेस दिग्गजों के संपर्क में होने की खबरें आ रही हैैं।

अरविंद शर्मा की वापसी पर कांग्रेस में दो खेमे बने

उनकी कांग्रेस में एंट्री को लेकर पार्टी में दो खेमे बन गए हैैं। एक खेमा यह कहते हुए उनकी एंट्री चाहता है कि अरविंद के आने से करनाल और सोनीपत की लोकसभा सीटों पर असर पड़ेगा, जबकि दूसरा खेमा उनकी राजनीतिक निष्ठा पर सवाल उठाते हुए एंट्री का विरोध कर रहा है। संभावित विरोध को देखते हुए अरविंद शर्मा रोहतक में भाजपा का टिकट पाने की कोशिश में भी जुटे हुए हैैं, जबकि उन्होंने कांग्रेस में अपनी एंट्री के प्रयास भी एकाएक बढ़ा दिए हैैं।

हिसार में कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई के टिकट को लेकर फंसा पेंच अब निकलता नजर आ रहा है। कुछ कांग्रेस नेताओं ने इसमें अड़चन पैदा करने की कोशिश की, लेकिन  कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद और राष्ट्रीय महासचिव को इसके लिए मनाने में कामयाब हो गए हैैं। कांग्रेस के कुछ बड़े नेता चाहते हैैं कि गैर जाट कुलदीप बिश्नोई के खुद लड़ने से पार्टी को ज्यादा फायदा होगा, लेकिन कुलदीप बेटे भव्य के लिए अड़े हुए हैैं।

हुड्डा का लोकसभा चुनाव लडऩे का मन नहीं, करनाल में बन रहे नए जातीय समीकरण

कांग्रेस में अंबाला से कुमारी सैलजा, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, सिरसा से डाॅ. अशोक तंवर, रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा और भिवानी-महेंद्रगढ़ में श्रुति चौधरी के टिकट तय हैैं। इन नामों की औपचारिक घोषणा बाकी है। सोनीपत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चुनाव लड़ाने का दावा किया जा रहा है। हुड्डा के खुद चुनाव लड़ने की संभावना कम है। यहां कुलदीप शर्मा, जगबीर मलिक, देवराज दीवान, शादीलाल बत्रा और अनिल ठक्कर के नाम चर्चा में हैैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की ना के बाद जजपा और आप का गठबंधन तय, जानें किसके हिस्‍से में कितनी सीटें

इसके बावजूद भूपेंद्र हुड्डा यदि सोनीपत में चुनाव लड़ते हैैं तो करनाल में कुलदीप शर्मा, मराठा वीरेंद्र वर्मा, मनोज वधवा और युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल हैैं। करनाल में कुलदीप के बेटे चाणक्य शर्मा, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पानीपत के पंजाबी नेता बुल्ले शाह और तरुण भंडारी भी टिकट चाह रहे हैैं। फरीदाबाद में अवतार सिंह भड़ाना, करण सिंह दलाल, ललित नागर और महेंद्र प्रताप सिंह तथा गुरुग्राम में कैप्टन अजय यादव, राव दान सिंह और आफताब अहमद टिकट के दावेदारों में शामिल हैैं।

--------

'केंद्रीय चुनाव समिति में होगी हरियाणा पर चर्चा'

'' बृहस्पतिवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। इसमें हरियाणा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष के नाते मैैं, प्रभारी गुलाम नबी आजाद तथा विधायक दल की नेता किरण चौधरी शामिल होंगे। पैनल तैयार हैैं। सभी पर बैठक में चर्चा होगी। उसके बाद या तो उसी दिन अथवा अगले दिन प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

                                                                                        - डॉ. अशोक तंवर, अध्यक्ष, हरियाणा कांग्रेस।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.