आरएलए गेट में मंगलवार से स्थापित होगा हेल्प डेस्क
सेक्टर-17 के रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिग अथारिटी (आरएलए) के कामकाज में बिचौलियों को हटाने के लिए मंगलवार से पहली बार पब्लिक हेल्प डेस्क शुरू किया जाएगा। अथारिटी के अधिकारियों की देखरेख में पब्लिक आरएलए से जुड़े किसी भी तरह के कामकाज से जानकारी हासिल कर सकती है।
कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़ : सेक्टर-17 के रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिग अथारिटी (आरएलए) के कामकाज में बिचौलियों को हटाने के लिए मंगलवार से पहली बार पब्लिक हेल्प डेस्क शुरू किया जाएगा। अथारिटी के अधिकारियों की देखरेख में पब्लिक आरएलए से जुड़े किसी भी तरह के कामकाज से जानकारी हासिल कर सकती है। जिसमें ड्राइविग लाइसेंस, वाहनों से संबंधित सभी तरह की पूछताछ सहित चालान और लाइसेंस सस्पेंड होने की जानकारी भी शामिल होगी।
सेक्टर-17 के रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिग अथारिटी (आरएलए) में आने वाले किसी भी व्यक्ति को जानकारी के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। उनकी हर सुविधा और जानकारी के लिए आरएलए गेट पर ही हेल्प डेस्क टीम तैनात होगी। हेल्प डेस्क की मदद से व्यक्ति अपनी सभी तरह की क्वायरी संबंधित जानकारी आसानी से हासिल कर लेगा। इससे आसान तरीके से जल्द काम करवाने का झांसा देकर मुनाफा कमाने वाले बिचौलिए लोगों को बातों में फंसा नहीं पाएंगे। रोजाना आते हैं 700 लोग
आरएलए में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से विभिन्न काम के लिए रोजाना तकरीबन 700 लोगों की आवाजाही होती है। इनमें से 80 फीसद लोगों को मालूम नहीं होता है कि उनके काम से संबंधित किस अधिकारी से मिलना है। उनकी टाइमिग क्या होगी। नए-पुराने वाहनों की पासिग, फीस, फार्म, एप्लीकेशन, सीमिट करने का समय, कितनी फीस सहित कई तरह के सवाल होते हैं। इन्हीं, सवालों की जानकारी के लिए आरएलए की तरफ से कर्मचारी हेल्प डेस्क पर तैनात होंगे। अधिकारी भी सुनेंगे लोगों की समस्याएं
रजिस्टरिग एंड लाइसेंसिग अथारिटी विराट के सुपरविजन में हेल्प डेस्क काम करेगी। 15-15 दिनों पर विराट और आफिसर संजीव कोहली भी हेल्प डेस्क पर बैठकर पब्लिक के सवाल-जवाब और समस्याएं सुनेंगे। इसी आधार पर आरएलए में काम करवाने आने वाले लोगों की समस्याओं में भी सुधार किया जाएगा।