Move to Jagran APP

हरियाणा में कांग्रेस को लगा झटका, महिला कांग्रेस की प्रधान सुमित्रा चौहान BJP में शामिल

हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रधान सुमित्रा चौहान ने आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 12:34 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 08:42 AM (IST)
हरियाणा में कांग्रेस को लगा झटका, महिला कांग्रेस की प्रधान सुमित्रा चौहान BJP में शामिल
हरियाणा में कांग्रेस को लगा झटका, महिला कांग्रेस की प्रधान सुमित्रा चौहान BJP में शामिल

जेएनएन, चंडीगढ़। कुमारी सैलजा आज हरियाणा कांग्रेस की कमान संभालने जा रही हैं, लेकिन इससे पहले ही पार्टी को प्रदेश में तगड़ा झटका लगा है। हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रधान सुमित्रा चौहान ने आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। हरियाणा भाजपा प्रधान सुभाष बराला की उपस्थिति में सुमित्रा चौहान भाजपा में शामिल हुई। 

loksabha election banner

इससे पूर्व, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा को लिखे पत्र में सुमित्रा चौहान ने लिखा कि हरियाणा महिला कांग्रेस की कमान संभालने के बाद उन्होंने पार्टी के लिए खूब खूूूूूूूूून-पसीना बहाया। लेकिन, इस बीच पार्टी ऐसे मुद्दों पर भी भाजपा का विरोध कर रही थी, जो देश हित से जुड़े हैं।

सुमित्रा चौहान के मुताबिक तीन तलाक का मुद्दा मुस्लिम महिलाओं के हित से जुड़ा था, लेकिन पार्टी इसका विरोध कर रही थी। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को खत्म करना भी देशहित में उठाया गया कदम था, लेकिन कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इसके विरोध में रहा। इससे आहत होकर वह पार्टी से इस्तीफा दे रही हैं। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.