हरियाणा में नेताओं और खिलाड़ियों की दीपावली रही खास, अपनों के बीच रोशनी से जगमगाए राजभवन और मुख्यमंत्री निवास
हरियाणा में इस बार दीपावली का त्योहार राजनीतिक और खेल जगत की हस्तियों के लिए विशेष रहा। नेताओं ने अपने ...और पढ़ें

सीएम आवास में दीवाली मनाते सीएम नायब सिंह सैनी। फोटो जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने परिवार संग चंडीगढ़ में मनाई दीपावली।
हुड्डा परिवार ने दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर शिरकत की।
हरियाणा राजभवन और मुख्यमंत्री निवास को विशेष रूप से सजाया गया।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में इस बार दीपावली का त्योहार राजनीतिक और खेल जगत की हस्तियों के लिए भी खास रहा। प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने दीपावली अपने-अपने जिलों, विधानसभा क्षेत्रों और परिवार के बीच मनाई।
नेताओं ने आम लोगों से मुलाकात कर त्योहार की खुशियां साझा कीं और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, खिलाड़ियों ने भी परिवार और करीबियों के साथ रोशनी के इस पर्व का आनंद लिया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर में परिवार के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव मिर्जापुर भी पहुंचे और ग्रामीणों से मिलकर त्योहार की बधाई दी।
अपनों के बीच मनाई दीवाली
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शिरकत की।
भाजपा के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और राव इंद्रजीत ने भी अपनों के बीच दीपावली मनाई।
उधर, चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राजभवन और मुख्यमंत्री निवास को दीपावली के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी, दीपों और आकर्षक सजावट से दोनों परिसरों में उत्सव का माहौल रहा। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दीपावली मनाई तथा मिठाइयां बांटीं।
प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर दीपावली की खुशियां बांटी। कुल मिलाकर इस बार हरियाणा में दीपावली केवल घरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक मेल-मिलाप का भी अवसर बनी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।