Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में नौकरी की भरमार, 501 नर्सिंग अफसरों के पदों पर होगी भर्ती; HSSC को भेजी गई मांग

    Updated: Tue, 18 Mar 2025 11:30 PM (IST)

    हरियाणा में नर्सिंग अधिकारियों के 501 रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। इसके लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम को मांग भेज दी गई है। वहीं हरियाणा (Haryana Nursing Officer Bharti 2025) में इसके अलावा डॉक्टरों के खाली पदों को भी जल्द भरा जाएगा। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के रिक्त पदों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएगी।

    Hero Image
    - स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों को कौशल रोजगार निगम द्वारा भरा जाएगा

    राज्य ब्यूरो, पंचकूला। हरियाणा में नर्सिंग अधिकारियों के 501 रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मांग भेज दी गई है। इसके अलावा डॉक्टरों के खाली पदों को भी जल्द भरा जाएगा। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के रिक्त पदों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने मंगलवार को विधानसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि चिकित्सा अधिकारियों के 3969 पद स्वीकृत हैं जिनमे से 3192 पद भरे हुए हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के 644 स्वीकृत पदों में से 425 पद भरे हुए हैं। रिक्त पदों को भरने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यमुनानगर नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के 67 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 43 पद भरे हुए हैं।

    561 नवनिुयुक्त चिकित्सा अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि विगत आठ मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 561 नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। शीघ्र ही उनको नियुक्ति स्टेशन दे दिए जाएंगे। डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। पिछले साल फरवरी में भी 1365 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे।

    कोसली में बनेगा हॉकी का एस्ट्रोट्र

    खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि विभाग द्वारा कोसली के कंवाली गांव में हॉकी खिलाड़ियों के लिए हॉकी अकादमी स्थापित करेगी। यहां हॉकी एस्ट्रोट्रफ भी बनाया जाएगा।

    इसके लिए साइट प्लान 23 जनवरी को ही विभाग के पास रेवाड़ी से पहुंचा है। इस पर विचार किया जा रहा है। यहां से विधायक अनिल ढहीना की मांग पर खेल मंत्री ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में सरकार इस पर काम शुरू कर देगी।

    फतेहपुर बनेगा नगर पालिका

    पुंडरी हलके की फतेहपुर ग्राम पंचायत को सरकार नगर पालिका का दर्जा देगी। यहां से विधायक सतपाल जांबा के सवाल पर निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि दिसंबर-2024 में ही पुंडरी विधायक की ओर से इस मांग को लेकर सरकार को पत्र लिखा गया था।

    इस पर कार्रवाई करते हुए सरकार ने 28 जनवरी को ही कैथल डीसी को पत्र लिखकर पूरी रिपोर्ट मांग ली है। डीसी की रिपोर्ट आने के बाद सरकार ग्राम पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी

    यह भी पढ़ें- CM नायब सिंह सैनी ने की कई बड़ी घोषणाएं, उद्यमियों की आएगी मौज; एक क्लिक में पढ़ें पूरी डिटेल

    पशु चिकित्सकों के 157 पद भरे जाएंगे

    कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा के सवाल पर पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि राज्य में पशु चिकित्सकों के कुल 1184 स्पीकृत पद हैं। इनमें से 157 पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों को भी भरने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलते ही भर्ती की जाएगी। कालका में पशु चिकित्सकों के सभी 10 पद भरे हुए हैं।

    ड्रेनेज को पक्का करने पर होगा विचार

    जुलाना विधायक विनेश फोगाट के सवाल पर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि हलके की ड्रेनों की सफाई करवाई गई है। जून 2023 के बाद पानी का कोई ओवरफ्लो नहीं है।

    सरकार ने पंप हाउसों की क्षमता बढ़ाई है। पंप हाउसों पर 24 घंटे सातों दिन बिजली आपूर्ति हो रही हैं। कच्ची नहरों को पक्का करने की मांग पर श्रुति चौधरी ने कहा कि अगर जरूरत हुई तो सरकार इस पर भी विचार करेगी।

    यह भी पढ़ें- हुड्डा सरकार में हुई भर्ती में धांधली पर विधानसभा में हंगामा, CM सैनी बोले- टॉपर की जगह रिश्तेदार को दी नौकरी