विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बादलों से प्रभावित हुई सेटेलाइट निगरानी, हरियाणा में 12 और स्थानों पर जलाई गई पराली

Published: Sun, 22 Nov 2026 06:54 PM (IST)

बादलों के कारण पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में पराली जलाने की सैटेलाइट निगरानी प्रभावित हुई है, फिर भी पिछले 24 घंटों में छह राज्यों में 526 घटनाएं दर्ज की गईं।

हरियाणा में 12 और स्थानों पर जलाई गई पराली। फाइल फोटो

हरियाणा में 12 और स्थानों पर जलाई गई पराली। फाइल फोटो

HighLights

  1. घने बादलों से पराली जलाने की सैटेलाइट निगरानी प्रभावित।

  2. पिछले 24 घंटों में छह राज्यों में 526 घटनाएं दर्ज।

  3. हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में घने बादलों के कारण सैटेलाइट से पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी प्रभावित हो रही है। इसी तरह दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में हल्के बादलों के कारण निगरानी में बाधा आ रही है।

इसके बावजूद पिछले 24 घंटों में छह राज्यों में फसल अवशेष जलाने की कुल 526 घटनाएं दर्ज की गईं हैं। इस दौरान पंजाब में 69, उत्तर प्रदेश में 198, हरियाणा में 12, राजस्थान में 10, उत्तराखंड में दो और मध्य प्रदेश में 235 घटनाएं दर्ज की गईं।

पराली जलाने के मामलों में हरियाणा की स्थिति मौजूदा सीजन में पंजाब और मध्य प्रदेश के मुकाबले काफी बेहतर रही है। हालांकि, खेतों में फसल अवशेष जलाने की घटनाएं पूरी तरह थमी नहीं हैं।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के अनुसार हरियाणा में इस बार पराली जलाने की कुल 319 घटनाएं दर्ज की गई हैं। पंजाब में सबसे अधिक 7006 घटनाएं दर्ज की गईं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 5209, उत्तर प्रदेश में 2029, राजस्थान में 1796, उत्तराखंड में 231 और दिल्ली में छह घटनाएं सामने आईं। इस अवधि में सात राज्यों में कुल 16 हजार 596 आग की घटनाएं दर्ज की गईं।

राहत की बात यह कि किसानों में जागरूकता और सरकार की सख्ती के चलते हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में लगातार गिरावट आई है। पिछले साल 21 अक्टूबर तक प्रदेश में जहां 603 स्थानों पर पराली जलाई गई थी, वहीं इस साल इन मामलों में 50 प्रतिशत की कमी आई है।

पिछले पांच साल की बात करें तो समान अवधि में वर्ष 2021 में 6642 स्थानों पर पराली जलाई गई थी। इस तरह पांच वर्षों में फसल अवशेष जलाने के मामलों में 95 प्रतिशत की गिरावट आई है।

साल दर साल ऐसे घटे पराली जलाने के मामले

राज्य -2020 -2021 -2022 -2023 -2024 -2025 -2026
पंजाब -82604 -71024 -49526 -35606 -10296 -5076 -7006
हरियाणा -3949 -6642 -3502 -2177 -1193 -603 -319
उत्तर प्रदेश -3403 -2914 -1951 -2861 -3868 -4757 -2029
राजस्थान -1576 -1140 -1227 -1675 -2441 -2745 -1796
मध्य प्रदेश -13220 -6137 -10113 -11226 -12913 -11925 -5209
दिल्ली -9 -4 -9 -5 -12 -5 -6
उत्तराखंड -1044 -546 -447 -530 -372 -519 -231

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।