Move to Jagran APP

हरियाणा संस्कृत अकादमी ने की पुरस्कारों की घोषणा, प्रो. अभिराज व प्रो. मान सिंह को संस्कृत साहित्यालंकार सम्मान

हरियाणा संस्कृत अकादमी ने वर्ष 2019 और 2020 के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। वर्ष 2019 के लिए प्रो. अभिराज मिश्र व 2020 के लिए प्रो. मान सिंह को संस्कृत साहित्यालंकार सम्मान के लिए चुनाव गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 05:37 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 05:37 PM (IST)
हरियाणा संस्कृत अकादमी ने की पुरस्कारों की घोषणा,  प्रो. अभिराज व प्रो. मान सिंह को संस्कृत साहित्यालंकार सम्मान
हरियाणा में संस्कृत साहित्य पुरुस्कारों की घोषणा। सांकेतिक फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा संस्कृत अकादमी ने वर्ष 2019 और 2020 के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। वर्ष 2019 के लिए प्रो.अभिराज राजेंद्र मिश्र (हिमाचल प्रदेश) और वर्ष 2020 के लिए प्रो. मान सिंह (उत्तराखंड) को संस्कृत साहित्यालंकार सम्मान के लिए चुना गया है।

loksabha election banner

अकादमी के निदेशक डा. दिनेश शास्त्री ने बताया कि इससे पहले अकादमी वर्ष 2017 और 2018 के भी पुरस्कारों की भी घोषणा कर चुकी है। जल्द ही इन चारों वर्षों के लिए चयनित साहित्यकारों को समारोह आयोजित कर यह सम्मान प्रदान किए जाएंगे। संस्कृत साहित्यालंकार सम्मान और हरियाणा संस्कृत गौरव सम्मान के लिए साहित्यकार को दो लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

महर्षि वाल्मीकि सम्मान, आचार्य स्थाणुदत्त सम्मान, महर्षि वेदव्यास सम्मान, महर्षि विश्वामित्र सम्मान के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए जाते हैं। महाकवि बाणभट्ट सम्मान, गुरु विरजानंद आचार्य सम्मान, विद्या मार्तंड पंडित सीताराम शास्त्री आचार्य सम्मान, पंडित युधिष्ठिर मीमांसक आचार्य सम्मान, स्वामी धर्मदेव संस्कृत समाराधक सम्मान और विशिष्ट संस्कृत सेवा सम्मान के लिए एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। पुस्तक पुरस्कार के लिए 31 हजार रुपये दिए जाते हैं।

इन्हें मिला सम्मान

पुरस्कार                      वर्ष 2019                      वर्ष 2020

1. हरियाणा संस्कृत गौरव सम्मान -प्रो.सुधीकांत भारद्वाज (दिल्ली) -कैप्टन रामभगत (महेंद्रगढ़)

2. महर्षि वाल्मीकि सम्मान -डा. सत्येंद्र प्रकाश (गुरुग्राम) -प्रो. वीरेंद्र कुमार अलंकार (गोहाना)

3. आचार्य स्थाणुदत्त सम्मान -डा. दिव्या त्रिपाठी (पंचकूला) -डा. जगदीश प्रसाद शर्मा (यमुनानगर)

4. महर्षि वेदव्यास सम्मान -डा. राधेश्याम शर्मा (करनाल) -डा. जयभगवान शर्मा (झज्जर)

5. महर्षि विश्वामित्र सम्मान -डा. सुधीर कुमार (पंचकूला) -डा. देवी सिंह (जीरकपुर)

6. महाकवि बाणभट्ट सम्मान -डा. सुधीर कुमार आर्य (दिल्ली) -सुशील कुमार शास्त्री (हिसार)

7. गुरु विरजानंद आचार्य सम्मान -आचार्य हरिदत्त(रोहतक) 

8. विद्या मार्तंड पं. सीताराम शास्त्री आचार्य सम्मान -कुसुम लता (कुरुक्षेत्र) -आचार्या सीमा रानी (कुरुक्षेत्र)

9. विशिष्ट संस्कृत सेवा सम्मान -डा. मुरलीधर शास्त्री (भिवानी) -डा. अशोक कुमार मिश्र (अंबाला)

10. पंडित युधिष्ठिर मीमांसक आचार्य सम्मान -आचार्य हिमांशुधर (भिवानी) -आचार्य देवेंद्र कुमार (सोनीपत)

11. स्वामी धर्मदेव संस्कृत समाराधक सम्मान -भगवती आर्य, कन्या गुरुकुल जसात(गुरुग्राम) -रतिराम संस्कृत महाविद्यालय (जींद)

इन्हें मिला पुस्तक पुरस्कार

वर्ग -वर्ष 2019 -वर्ष 2020

गद्य विधा -डा. जितेंद्र कुमार (पंचकूला) को पुस्तक ‘मम सांस्कृतिक यात्रा’ के लिए --

पद्य विधा -- -जयपाल शास्त्री (भिवानी) को पुस्तक ‘अथ-काव्यमिदं में जीवनपाथेयं के लिए तथा डा. पीयूष अग्रवाल (अंबाला) को पुस्तक ‘नाट्यत्रयम्’ (नाटक) के लिए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.