हरियाणा रोडवेज को मिलीं 500 नई बसें, भिवानी डिपो को सबसे अधिक 40 बसें आवंटित
हरियाणा सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए 500 नई बसें खरीदी हैं, जिन्हें सभी डिपो में आवंटित कर दिया गया है। भिवानी को सर्वाधिक 40 बसें मिली हैं।
-1795180978169_m.webp)
हरियाणा रोडवेज को मिलेंगी 500 नई बसें, भिवानी को सबसे अधिक। फाइल फोटो
HighLights
हरियाणा रोडवेज को 500 नई बसें मिलीं
भिवानी डिपो को सर्वाधिक 40 बसें आवंटित
पुरानी बसें अब स्थानीय मार्गों पर चलेंगी
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने 500 नई बसें खरीदकर सभी डिपो को आवंटित कर दी हैं। साधारण श्रेणी की बसों में सबसे कम दो बसें रेवाड़ी डिपो को मिली हैं, जबकि सबसे अधिक 40 बसें भिवानी को आवंटित की गई हैं। ये बसें लंबे रूट पर चलाई जाएंगी।
परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि जिन डिपो को कम बसें मिली हैं, उन्हें अगले कुछ महीनों में और बसें दी जाएंगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर बसें खरीदी गई हैं। लंबे रूट पर चल रहीं कई बसें पांच से छह साल पुरानी हो चुकी हैं। उन्हें अब स्थानीय मार्गों पर चलाया जाएगा।
गुरुग्राम को 35 और हिसार को 37 बसें मिली हैं। इन डिपो से दूसरे राज्यों के लिए अधिक बसें चलाई जाती हैं। फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल और कुरुक्षेत्र को 25-25, जबकि सिरसा को 32 बसें आवंटित हुई हैं। दिल्ली, जींद, करनाल, नारनौल, सोनीपत, झज्जर, पानीपत और जींद डिपो को 25-25 बसें दी गई हैं।
नूंह, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर और पंचकूला डिपो को 20-20 बसें मिली हैं। चंडीगढ़ को 14 और चरखी दादरी डिपो को 12 बसें आवंटित की गई हैं। सभी बसें डिपो तक पहुंचा दी गई हैं।