विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

629 गोशालाओं के लिए 86.95 करोड़ रुपये जारी, हरियाणा सरकार का बड़ा एलान

Published: Wed, 04 Nov 2026 02:28 PM (IST)

हरियाणा सरकार ने गोवंश संरक्षण और गोशालाओं के विकास के लिए 629 गोशालाओं को 86.95 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

629 गोशालाओं को दिए 86.95 करोड़ रुपये चारे और शेड के निर्माण पर खर्च होगी राशि (फाइल फोटो)

629 गोशालाओं को दिए 86.95 करोड़ रुपये चारे और शेड के निर्माण पर खर्च होगी राशि (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 629 गोशालाओं को 86.95 करोड़ रुपये की राशि जारी

  2. गोवंश संरक्षण और विकास के लिए आर्थिक सहायता प्रदान

  3. मुख्यमंत्री ने 'वोकल फॉर लोकल' अभियान का किया जिक्र

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार गोवंश संरक्षण और गोशालाओं के विकास के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश की 629 गोशालाओं को 86 करोड़ 95 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

इस राशि का उपयोग गोशालाओं में चारे की व्यवस्था, शेड निर्माण, रखरखाव और अन्य आवश्यक कार्यों पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश के संरक्षण और बेहतर देखभाल के लिए लगातार कदम उठा रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फार लोकल अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने और स्थानीय दुकानदारों तथा कारीगरों से सामान खरीदने से छोटे कारोबारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

नायब सैनी ने कहा कि सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से सरकारी नौकरियां दी हैं और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में करीब 1.60 लाख मकान जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध करवाए गए हैं। आयुष्मान योजना का दायरा भी बढ़ाया है। पराली जलाने के मामलों में हरियाणा में कमी आई है।

किसानों को पराली प्रबंधन के लिए प्रति एकड़ 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसके अलावा डेढ़ लाख से अधिक किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। पंजाब की राजनीति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आप वादे पूरे करने में नाकाम रही हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।