विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत, 30 नवंबर तक मिलेगा अक्टूबर का सरसों तेल; 30 रुपये लीटर मिलेगा

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:21 PM (IST)

हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डधारकों को अक्टूबर का सरसों तेल 30 नवंबर तक वितरित करने के नए निर्देश दिए हैं।

हरियाणा में 30 नवंबर तक मिलेगा अक्टूबर का सरसों तेल। फाइल फोटो

हरियाणा में 30 नवंबर तक मिलेगा अक्टूबर का सरसों तेल। फाइल फोटो

HighLights

  1. अक्टूबर का सरसों तेल 30 नवंबर तक मिलेगा।

  2. लाभार्थियों को डिजिटल प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

  3. तेल की कीमत आधा लीटर 15 रुपये निर्धारित।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत नए निर्देश जारी किए हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने वाले और अत्याधिक जरूरतमंद राशन कार्डधारकों को अक्टूबर के कोटे का सरसों तेल 30 नवंबर तक मिलेगा। तय समय सीमा में राशन डिपो से तेल नहीं लेने पर कार्डधारक को पिछले महीने का लाभ नहीं मिलेगा।

तेल लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए डीलरों के पास भेजा जा रहा है। इस बार वितरण व्यवस्था में सरसों के तेल की मात्रा और दरें तय की गई हैं। लाभार्थियों को आधा लीटर तेल के लिए 15 रुपये और एक लीटर के लिए 30 रुपये देने होंगे। डेढ़ लीटर तेल की कीमत 45 रुपये होगी।

हरियाणा के खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि सभी जिलों में खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को नए निर्देशों के अनुसार डिपो होल्डरों तक तेल का निर्धारित स्टाक पहुंचाने के लिए कह दिया गया है। लाभार्थियों को डिजिटल प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही तेल दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।