विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध चुनाव जीते, कांग्रेस के नौ विधायकों में सेंध

Published: Mon, 16 Mar 2026 09:44 AM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2026 10:58 PM (IST)

हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए चंडीगढ़ में मतदान हुआ, जिसमें 88 विधायकों ने वोट डाले। इनेलो के दो ...और पढ़ें

हरियाणा में आज होगा राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान (फोटो: जागरण)

हरियाणा में आज होगा राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान (फोटो: जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर सोमवार को बड़े ही नाटकीय घटनाक्रम के साथ हुए चुनाव में एक सीट भाजपा और दूसरी सीट कांग्रेस ने जीत ली। भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत पहले से तय थी, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को मात्र तीन मतों के अंतर से हराया।

भाजपा अपने समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के समर्थन में कांग्रेस के नौ विधायकों को तोड़ने में कामयाब रही। कांग्रेस के चार विधायकों के वोट रद हुए और पांच विधायकों द्वारा क्रास वोटिंग की सूचना है। इसके बाद भी कांग्रेस उम्मीदवार किस्मत के धनी निकले और तमाम तरह के कयासों के बीच अपनी जीत सुनिश्चित की। रात करीब डेढ़ बजे भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध के चुनाव जीतने पर मुहर लगी।

 

Haryana Rajya Sabha Elections

Live Updates:

    • हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर सोमवार को बड़े ही नाटकीय घटनाक्रम के साथ हुए चुनाव में एक सीट भाजपा और दूसरी सीट कांग्रेस ने जीत ली। भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत पहले से तय थी, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

  • 88 वोट पोल होने के बाद जीत के लिए कोटा वोट 30 रह गया है। कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध और भाजपा के संजय भाटिया के पास जीत के लिए जरूरी आकंड़ा है। क्रॉस वोटिंग या वोट रद होने की स्थिति में ही निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल सीट निकाल सकते हैं। भाजपा के संजय भाटिया की जीत तय है, जबकि दूसरी सीट पर कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के बीच मुकाबला है।

  • किसी भी पार्टी का विधायक अपनी पार्टी के आब्जर्वर को ही बैलेट दिखा सकता है। यदि दूसरी पार्टी के आब्जर्वर को वोट दिखा देता है तो इसे सीक्रेसी लीक माना जाता है।

  • भाजपा ने नारायणगढ़ की कांग्रेस विधायक शैली चौधरी और टोहाना के कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह के वोटों की सीक्रेसी (गोपनीयता) लीक होने की शिकायत चुनाव आयोग से की है, जबकि कांग्रेस ने भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज की वोट में सीक्रेसी लीक होने की शिकायत की है। अभी चुनाव अधिकारी इन दोनों शिकायतों पर फैसला लेंगे।

  • राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा कांग्रेस के विधायक हिमचाल के कसौली से चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना।
  • हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज विधानसभा परिसर में वोटिंग शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला। आज शाम 4 बजे तक वोटिंग चलेगी और 5 बजे काउंटिंग होगी। इसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
  • WhatsApp Image 2026-03-16 at 11.08.54 AM
    • वोटिंग के लिए कांग्रेस के विधायक हिमाचल के कसौली से रवाना होकर चंडीगढ़ पहुंच गए हैं, जो थोड़ी देर में विधानसभा पहुंचेंगे।
    • मोहम्मद इलियास और चंद्र मोहन नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गाड़ी में गए। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज राज्य सभा चुनाव के लिए वोट डालने के व्हील चेयर पर आएंगे।
    WhatsApphttps://smart-cms.jnm.digital/assets/tiny-mce/jscripts/tiny_mce//plugins/advimage/image.htm# Image 2026-03-16 at 11.08.56 AM
    • अब तक राज्यसभा चुनाव के लिए 25 वोट डाले गए हैं। कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिमाचल भेज दिया था। आज वो चंडीगढ़ वापस आए। कांग्रेसी विधायक अभी विधानसभा पहुंचे हैं। 
    • राज्यसभा के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है और इसी के साथ-साथ हरियाणा की राजनीति भी गरमाती जा रही है। कांग्रेस के सहप्रभारी प्रफुल्ल पटेल ने कहा भाजपा का काम ही वोट चोरी करना है। इस बार भी उन्होंने कोशिश की। भाजपा के उपाध्यक्ष को निर्दलीय प्रत्याशी उतारना इसी का उदाहरण है।
    • कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट भी सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा व सांसद सतपाल भ्रमचारी के साथ विधानसभा पहुंच चुकी हैं। वे राज्यसभा के लिए वोट डालने दीपेंद्र सिंह हुड्डा की गाड़ी में विधानसभा पहुचीं।

    WhatsApp Image 2026-03-16 at 12.27.06 PM

    अनिल विज ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए दोनों सीटों पर जीतने का दावा करते हुए कहा कि "वोट डालने तो जाना ही है चाहे वे स्ट्रेचर पर जाएं या फिर व्हील चेयर पर" 

    उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह हुड्डा साहब ने अपने विधायकों को कुफरी भेजा हुआ था इसका साफ मतलब यही है कि उन्हें डर था जिसकी वजह से हुड्डा साहब सभी को बांध कर घूम रहे है।

    हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाल दिया है। दोनों पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से वे व्हीलचेयर पर आए थे।

    WhatsApp Image 2026-03-16 at 12.50.47 PM

     

    • हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए दोपहर 01:02 बजे तक 68 वोट डाले गए हैं।
    • राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के बाद कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।
    • कांग्रेस के सभी 37 वोट पोल पूरे हो गए हैं। अशोक अरोड़ा ने कहा किसी वोट पर कोई आपत्ति नहीं हुई।
    • INLD ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। राज्यसभा चुनाव की वोटिंग पर इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला नजर बनाए हुए हैं और वे थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।
    • अभी तक मिल रही सूचनाओं के अनुसार हरियाणा राज्यसभा की दो सीटों में से भाजपा-कांग्रेस को 1-1 सीट मिलने की प्रबल संभावना बन रही है।
    • निर्दलीय उम्मीदवार का जीत के लिए जरूरी जादुई आंकड़े तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है।
    • INLD ने फैसला किया है कि वो राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से बाहर रहेगी।
    • INLD के वोटिंग से बाहर रहने पर एक प्रत्याशी को जीते के लिए 30.33 वोट कि जरूरत होगी। 
    • 90 की बजाय अब 88 वोटो के हिसाब से गणना होगी।
    • 90 में से 3 वोट बचे है। स्पीकर हरविद्र कल्याण रास्ते में है कुछ देर में वोट करेंगे। INLD के दोनों विधायकों के वोट नहीं करने की जानकारी है।
    • भिवानी के बीजेपी विधायक घनश्याम सराफ की राज्यसभा की वोट भाजपा नेता वीरेंद्र गर्ग ने पोल की।

    WhatsApp Image 2026-03-16 at 3.03.40 PM

    • घनश्याम सराफ बीमार हैं। राज्यसभा के चुनाव में यह नियम है कि किसी उम्मीदवार की सहमति से उनका नामित सहयोगी वोट डाल सकता है।
    • राज्य सभा चुनाव के दौरान एक मत पर आपति जताई गई है।
    • कांग्रेस के परमवीर की वोट पर भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया के अधिकृत रिप्रेजेंटेटिव गौरव गौतम ने सीक्रेसी लीक होने की आपत्ति जताई।
    • अब तक 87 वोट पोल हो चुके हैं।
    • इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता की आवाज पर फैसला लिया कि हमारे दोनों विधायक चुनाव से दूरी बनाएंगे।
    • भाजपा का रवैया सही नहीं रहा। इन्होंने जात-पात, मजहब की राजनीति की।
    • निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल मुझसे मिले थे। मैंने साफ कह दिया था कि इस पर पार्टी का सामूहिक फैसला होगा।
    • कांग्रेस में कोई क्रॉस वोट होता तो इसकी जिम्मेदारी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की होगी।