विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana politics: जजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया विस्तार, 25 और पदाधिकारी शामिल

Published: Sat, 06 Sep 2025 07:41 PM (IST)

जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। राजेश सूटा ...और पढ़ें

Haryana politics: जजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया विस्तार। फाइल फोटो
Haryana politics: जजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया विस्तार। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने संगठन में विस्तार करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। राजेश सूटा को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। कर्नल सुखविंदर राठी, सर्वजीत मसीतां और देवेंद्र कादयान राष्ट्रीय सचिव होंगे।

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 25 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं।

जगदीश धनाना, सज्जन बलाली, मास्टर राम कुमार कादमा, तेजपाल डागर, छन्नो देवी, सत्यवान बिचपड़ी और एडवोकेट जिया लाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाया है।

इसी तरह जगरूप संधू, राव रमेश पालड़ी, ओपी लाठर और जगरूप सिंह सकता खेड़ा भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।