Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Politics: कांग्रेस ने सुरजेवाला और सैलजा को किया और मजबूत, दे दी बड़ी जिम्मेदारी; भूपेंद्र हु्ड्डा से किनारा

    Updated: Sun, 19 Jan 2025 04:52 PM (IST)

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम शामिल नहीं है। रणदीप सिंह सुरजेवाला कुमारी सैलजा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा को पार्टी का स्टार प्रचारक घोषित किया गया है। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्टार प्रचारक होंगे।

    Hero Image
    रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भाजपा और कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने-अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम शामिल नहीं है।

    कांग्रेस ने पार्टी महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला, सिरसा की सांसद एवं कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा तथा रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक घोषित किया है। हालांकि दिल्ली के चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन करवाए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में हरियाणा से सिर्फ दो नेताओं के नाम हैं और दोनों का राजनीतिक कद काफी बड़ा है। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे।

    मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी दोनों दिल्ली में लगातार भाजपा उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने दिल्ली के भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन कराने के बाद उनके समर्थन में कार्यक्रमों को संबोधित किया।

    दिल्ली में नहीं लड़ रही जजपा

    मनोहर लाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और योजनाओं को लेकर दिल्ली के लोगों के बीच हैं, जबकि नायब सिंह सैनी हरियाणा में खत्म हुए भ्रष्टाचार के साथ सरकार की शुचिता से दिल्ली के लोगों को अवगत करा रहे हैं।

    जननायक जनता पार्टी ने इस बार दिल्ली के चुनाव से दूरी बना रखी है। जजपा अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि उनकी पार्टी दिल्ली का चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन हरियाणा में होने वाले शहरी निकाय चुनाव में ताल ठोंकेंगी।

    निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी में इनेलो

    हरियाणा में दो विधायकों वाली इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने भी दिल्ली के चुनाव से दूरी बना रखी है। इनेलो शहरी निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का हरियाणा के हिसार के निकट स्थित सिवानी मंडी से नाता है।

    उन्हें दिल्ली के चुनाव में हरियाणा के लाल के रूप में पेश किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी की ओर से हरियाणा के दो नेता डा. सुशील गुप्ता और अनुराग ढांडा दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दिल्ली के जाटों को केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर अनुराग ढांडा पिछले दिनों जाट प्रतिनिधियों को अरविंद केजरीवाल से मिलवाकर लाए हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में कैसी जीतेगी BJP? मनोहर लाल ने हरियाणा के नेताओं संग बनाई बड़ी रणनीति, CM नायब के पास अहम जिम्मेदारी

    comedy show banner
    comedy show banner