Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में कैसी जीतेगी BJP? मनोहर लाल ने हरियाणा के नेताओं संग बनाई बड़ी रणनीति, CM नायब के पास अहम जिम्मेदारी

    Updated: Sun, 19 Jan 2025 03:58 PM (IST)

    हरियाणा के भाजपा नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में डेढ़ दर्जन से अधिक नेता सांसद और मंत्री दिल्ली में प्रचार कर रहे हैं। भाजपा अपनी पार्टी के नेताओं के संबंधों और संपर्कों को दिल्ली की जीत में बदलने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।

    Hero Image
    दिल्ली में कैसी जीतेगी BJP? मनोहर लाल ने बनाई बड़ी रणनीति।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। दिल्ली विधानसभा के पांच फरवरी को होने वाले चुनाव में हरियाणा के भाजपा नेताओं की टीम पूरे जी-जान से जुट गई है। हरियाणा के करीब डेढ़ दर्जन नेताओं, सांसदों और मंत्रियों की ड्यूटी दिल्ली के चुनाव में लगाई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के चुनाव में ताल ठोक रहे कई भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन कराए और जनसभाओं को संबोधित किया है।

    दिल्ली का चुनाव जिताने के लिए सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के दिल्ली निवास पर शनिवार को हरियाणा के इन सभी भाजपा नेताओं की बैठक हुई, जिसमें दिल्ली का चुनाव जीतने की रणनीति पर चर्चा की गई। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और अब उनके शिष्य नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हैं। भाजपा के कद्दावर नेताओं में शामिल मनोहर लाल को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली का चुनाव जिताने में सहयोग करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

    दिल्ली के आसपास हरियाणा की करीब एक दर्जन विधानसभा सीटें लगती हैं। इसके अलावा भी हरियाणा के कई नेता ऐसे हैं, जिनका दिल्ली में निजी प्रभाव है।

    मनोहर लाल ने नेताओं को दिए जीत के मंत्र

    भाजपा अपनी पार्टी के नेताओं के इन संबंधों और संपर्कों को दिल्ली की जीत में बदलने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अपने आवास पर भाजपा नेताओं को दिल्ली के चुनाव में जीत के मंत्र दिए। सभी नेताओं से उनके विधानसभा क्षेत्रों का पूरा फीडबैक लिया गया।

    मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनके आधार पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं और उन विषयों पर भी चर्चा हुई, जिनके आधार पर भाजपा उम्मीदवार बढ़त हासिल कर सकते हैं।

    हरियाणा में भाजपा ने बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरियां देने, किसानों को समय से फसलों का मुआवजा प्रदान करने तथा राज्य सरकार द्वारा सभी 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने के मुद्दों पर पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की है।

    मनोहर लाल की नीतियों को आगे बढ़ा रहे नायब सैनी

    भ्रष्टाचार पर वार करने वाली मनोहर लाल की नीतियों को नायब सैनी बड़े ही रणनीतिक अंदाज में आगे बढ़ा रहे हैं। हरियाणा में भाजपा का बूथ मैनेजमेंट भी शानदार रहा है। बूथ मैनेजमेंट का तरीका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के नेताओं को तब बताया था, तब वे हरियाणा भाजपा के प्रभारी और मनोहर लाल प्रदेश संगठन मंत्री थे।

    बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ भाजपा के सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब भी शामिल हुए। दोनों ने पार्टी नेताओं को उन मुद्दों के बारे में जानकारी दी, जिन्हें दिल्ली के चुनाव में उठाकर भाजपा को जीत की सीढ़ी तक पहुंचाया है।

    पीएम मोदी के हाथ करेंगे मजबूत

    भाजपा नेताओं ने संकल्प लिया कि वे दिल्ली के चुनाव में जीत हासिल कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे।

    बैठक में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, डा. अरविंद शर्मा, महिपाल ढांडा, कृष्ण लाल पंवार, राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, डा. अभय सिंह यादव, डा. बनवारी लाल, ओमप्रकाश यादव, बलबीर वाल्मीकि, जेपी दलाल, कमलेश ढांडा और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने भागीदारी की।

    इस बैठक से पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य डा. सुधा यादव और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी ने भाजपा के प्रांतीय सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब से नई दिल्ली में मुलाकात की।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में BJP को कैसे मिली तीसरी बार सत्ता, वही फॉर्मूला दिल्ली में लागू; मनोहर लाल के निवास से चल रहीं गतिविधियां

    comedy show banner
    comedy show banner