विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: पीएम मोदी से मिले सीएम नायब सिंह सैनी, किन-किन मुद्दों पर हुई बात, कैसी रही मुलाकात, बोले मुख्यमंत्री

Published: Fri, 19 Jul 2024 06:35 PM (IST)

Haryana News विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के ...और पढ़ें

Haryana News: पीएम मोदी से मिले नायब सिंह सैनी।
Haryana News: पीएम मोदी से मिले नायब सिंह सैनी।

HighLights

  1. हरियाणवासियों से पीएम मोदी का लगाव और संवेदनशीलता अद्भुत- सैनी
  2. पूर्ण विश्वास है कि आपके सशक्त नेतृत्व में देश और हमारा प्रदेश हरियाणा आगे बढ़ेगा- सैनी
  3. हरियाणा सुख, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की सीढ़ियां चढ़ते हुए अनेक ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा- सैनी

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार (आज) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर सबसे लोकप्रिय जननेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणवासियों से आपका लगाव और संवेदनशीलता अद्भुत है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके सशक्त नेतृत्व में देश और हमारा प्रदेश हरियाणा सुख, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की सीढ़ियां चढ़ते हुए अनेक ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।

विधानसभा चुनाव की जानकारी ली

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकास के कार्य चल रहे हैं इसके ऊपर चर्चा की है। क्या-क्या काम करने हैं, उन्हें लेकर पीएम मोदी ने जानकारी ली है। साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर भी जानकारी और फीडबैक लिया है।

लगातार आगे बढ़ते रहेगा हरियाणा

मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार बड़े मैंडेट से हम हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनाएंगे। विकास की गति जो 10 वर्ष में बनी है उसको और आगे बढ़ाने का हम प्रयास करेंगे। विकसित राज्य की ओर जो देश बढ़ रहा है, उसमें हरियाणा भी योगदान देगा। हरियाणा में पिछले 10 वर्षों में कई बदलाव देखने को मिले हैं। काफी लंबी बात-चीत चली है। काफी अच्छा लगा है।

हुड्डा से जुड़े ED कार्रवाई पर क्या बोले सीएम

कावड़ यात्रा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दे नहीं है। सरकार ने जो काम किया है उसका मैं सराहना करता हूं। भूपेंद्र हुड्डा से जुड़े ED के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ईडी एक स्वतंत्र एजेंसी है, जहां उन्हें ठीक लगता है वह कार्रवाई करती है।

आप पर क्या बोले सीएम सैनी

AAP के अकेले चुनाव लड़ने पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि एक झूठ का सहारा लेकर साथ हुए थे। उनके अलग विजन है अलग धाराएं हैं, यह एक साथ नहीं चल सकते। एक साथ आकर मोदी को रोकने का प्रयास किया मगर यह नहीं रोक पाए।

यह भी पढ़ें- Haryana Politics: 'SYL का पानी नहीं देने वालों को किसानों की चिंता...', BJP का भगवंत मान पर बड़ा हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।