यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: खुशखबरी! MSP पर आज से धान की सरकारी खरीद शुरू, चुनाव के बीच केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
Haryana News चुनाव से पहले हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले हो गई। केंद्र सरकार ने धान की सरकारी खरीद शुरू ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आज से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। 27 सितंबर से 15 नवंबर तक धान की खरीद होगी।
हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से जल्द खरीद शुरू करने का अनुरोध किया था। भारत सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। भारत सरकार के निर्देशानुसार एमएसपी पर धान की खरीद होगी।
