हरियाणा सरकार का कर्मचारियों और पेंशनरों को दीवाली तोहफा, महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा
हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) में 3% की बढ़ोतरी की है, जिससे यह अब 60% से बढ़कर 63% हो गया है।
-1793903362754_m.webp)
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। फाइल फोटो
HighLights
सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा।
अब कुल महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हुआ।
बढ़ा हुआ भत्ता 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से पहले राहत देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। सातवें वेतन एवं पेंशन आयोग के तहत वेतन व पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों तथा पेंशनरों का महंगाई भत्ता 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। यह बढ़ोतरी एक जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।
वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की ओर जारी आदेश के अनुसार बढ़ा महंगाई भत्ता व महंगाई राहत नवंबर के वेतन एवं पेंशन के साथ दिया जाएगा, जिसका भुगतान दिसंबर में होगा। जुलाई से अक्टूबर तक के चार माह का बकाया (एरियर) जनवरी में जारी किया जाएगा।
महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की गणना में 50 पैसे या इससे अधिक के अंश को अगले पूरे रुपये में माना जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम के अंश को नजरअंदाज किया जाएगा।