खुशखबरी! हरियाणा सरकार देगी 2 लाख सरकारी नौकरी, CM सैनी ने किया एलान
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें से कुछ प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं 24 हजार 250 युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी करना एक लाख गरीब परिवारों को प्लॉट देने का संकल्प प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 885 परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना शामिल है। सीएम ने 2 लाख और सरकारी नौकरी देने का एलान किया है।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के संकल्प पत्र में की गई 240 घोषणाओं में से 18 घोषणाओं को 100 दिन के कार्यकाल में पूरा किया जा चुका है।
छह संकल्पों पर कार्य तेजी से जारी है। 50 अन्य संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रशासनिक व वित्तीय अनुमोदन की प्रक्रियाएं जारी हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मीडिया के समक्ष सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां गिनाई।
एक लाख गरीबों को प्लॉट देने का संकल्प
उन्होंने कहा कि विगत 17 अक्टूबर को कार्यभार संभालने के साथ ही 24 हजार 250 युवाओं का भर्ती परिणाम जारी करके नियुक्ति पत्र दिए गए। कैबिनेट मंत्री अनिल विज, विपुल गोयल, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, श्रुति चौधरी और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिढा के साथ भविष्य का रोडमैप साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने एक लाख गरीब परिवारों को प्लॉट देने का संकल्प रखा है।
यह भी पढ़ें- 25 हजार युवाओं को नौकरी, तो बेरोजगारों को 9000 स्टाइपेंड... 100 दिन के कार्यकाल में नायब सैनी के 10 'नायाब फैसले'
इस संकल्प के तहत गांवों में 100-100 गज और महाग्रामों में 50-50 गज के प्लॉट देने शुरू कर दिए हैं। अब तक 61 ग्राम पंचायतों और एक महाग्राम में 4,533 प्लॉट दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार पिछले 100 दिनों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा ग्रामीण के तहत 885 परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए 11.53 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है।
हरियाणा सरकार देगी 2 लाख सरकारी नौकरियां
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 14 शहरों में 15 हजार 256 गरीब परिवारों को 30-30 गज के प्लॉट दिए हैं। नायब सैनी ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत 77 हजार लाभार्थी, जिन्होंने आवेदन किया हुआ था, उनके लिए इसी बजट में मकान बनाने के लिए प्रविधान किया जाएगा। इसके अलावा नए लाभार्थियों की सूची बनाने के लिए अधिकारियों को सर्वे करने के भी निर्देश दिए जा चुके हैं।
आने वाले समय में दो लाख सरकारी नौकरियां युवाओं को मेरिट के आधार पर बिना खर्ची-बिना पर्ची देंगे। अभी तक के कार्यकाल में भाजपा 1 लाख 75 हजार युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी है।
भाजपा सरकार की 10 साल की बड़ी उपलब्धियां
- 1.75 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी। इसके अलावा एक लाख 20 हजार युवाओं की नौकरी को 58 साल की उम्र तक सुरक्षित किया। 12 लाख किसानों के खाते में एक लाख 25 हजार करोड़ डाले।
- ऑटोमेटिक व ऑनलाइन पेंशन योजना लागू होने से प्रदेश में हुए 34 लाख पेंशन भोगी।
- लड़कियों के 30 महाविद्यालयों समेत 79 महाविद्यालयों की स्थापना
- पीएम सूर्यघर योजना के तहत 12 हजार 885 घरों में लगाए सोलर सिस्टम
- अंत्योदय परिवार सुरक्षा के तहत 6279 परिवारों के खाते में डाले 233 करोड़ 67 लाख रुपये
- 11 ग्राम पंचायतों व एक महाग्राम में 4533 को प्लाट आबंटित किए।
- 73 हजार 697 श्रमिकों को 50 करोड़ 28 लाख की सहायता जारी
- एक लाख 85 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया।
- 6500 पंचायतों में से 5861 गांव 24 घंटे बिजली आपूर्ति से जुड़े।
यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का केस करेगी हरियाणा सरकार, यमुना में जहर मिलाने का लगाया था आरोप
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।