हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि करने की घोषणा की है।
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढोत्तरी करने की घोषणा की है। केंद्र सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अब राज्य में महंगाई भत्ते की दर चार फीसदी हो गई है।
राज्य क वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि महंगाई की बढ़ी हुई दर 1 जनवरी 2017 से लागू होगी। महंगाई भत्ते में इस वृद्धि से राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को फायदा हाेगा। जनवरी से मार्च तक के बढ़े हुए महंगाई भत्ते के बकाया का भी कर्मचारियों को भुगतान किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।