विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोवा फिल्म फेस्टिवल में छाया हरियाणा का जलवा, देश-विदेश के निर्माताओं को खूब भा रही हरियाणवी फिल्म नीति

Published: Sun, 22 Nov 2026 09:41 PM (IST)

गोवा में 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हरियाणा की फिल्म नीति को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म निर्माता राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आकर्षक शूटिंग लोकेशन में विशेष रुचि दिखा रहे हैं।

फिल्म निर्माताओं को पसंद आ रही हरियाणवी फिल्म नीति।

फिल्म निर्माताओं को पसंद आ रही हरियाणवी फिल्म नीति।

HighLights

  1. गोवा फिल्म फेस्टिवल में हरियाणा की नीति को सराहना मिली।

  2. फिल्म निर्माता हरियाणा की शूटिंग लोकेशन में रुचि दिखा रहे हैं।

  3. हरियाणा को आकर्षक फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने का लक्ष्य।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आफ इंडिया के अंतर्गत वेव्स फिल्म बाजार में हरियाणा की भागीदारी को फिल्म जगत से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म बाजार के दूसरे दिन भी हरियाणा पवेलियन में देश-विदेश से आए फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों, प्रोडक्शन हाउस और फिल्म उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर विशेष रुचि दिखाई।

हरियाणा सरकार द्वारा स्थापित इस पवेलियन के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध भौगोलिक परिवेश, आकर्षक शूटिंग लोकेशन और हरियाणा फिल्म एवं मनोरंजन नीति-2022 के तहत फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी जा रही है।

पवेलियन में पहुंचने वाले प्रतिनिधियों को हरियाणा में फिल्म शूटिंग के लिए उपलब्ध सुविधाओं, शूटिंग की अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया, फिल्म निर्माताओं को दिए जाने वाले प्रोत्साहन तथा फिल्म उद्योग के विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया जा रहा है।

हरियाणा सरकार का उद्देश्य प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के लिए एक आकर्षक शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है। इसी दिशा में वेव्स फिल्म बाजार के माध्यम से फिल्म उद्योग के विभिन्न हितधारकों के साथ संवाद और संपर्क स्थापित कर प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को विस्तार देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर हरियाणा की ओर से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक मनीष लोहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी पवेलियन में उपस्थित रहे। वे फिल्म उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को राज्य की फिल्म नीति, उपलब्ध सुविधाओं और फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दे रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।