विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, जैविक खाद पर 80 फीसदी सब्सिडी देगी सरकार

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:34 PM (IST)

हरियाणा में 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को जैविक खाद पर 80% तक सब्सिडी मिलेगी।

जैविक खाद पर 80 फीसदी सब्सिडी देगी सरकार (फाइल फोटो)

जैविक खाद पर 80 फीसदी सब्सिडी देगी सरकार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. किसानों को जैविक खाद पर मिलेगी 80% तक सब्सिडी

  2. 5 किलोग्राम तक की पैकिंग पर लाइसेंस से छूट

  3. 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को लाभ

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को जैविक खाद पर 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

जैविक खादों की बिक्री को सुलभ बनाने के लिए विक्रेताओं को पांच किलोग्राम तक की छोटी पैकिंग पर बिक्री संबंधी लाइसेंस प्रक्रिया से छूट देने का निर्णय लिया गया है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि हरियाणा में जैविक खेती को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा की गई बजट घोषणा को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार प्राकृतिक और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसी कड़ी में फर्मेंटेड आर्गेनिक मैन्योर, लिक्विड फर्मेंटेड आर्गेनिक मैन्योर और फास्फेट रिच आर्गेनिक मैन्योर जैसी जैविक खादों की पांच किलोग्राम तक की छोटी पैकिंग तथा 10 मीट्रिक टन तक का स्टाक रखने वाले डीलरों को लाइसेंसिंग नियमों में ढील देने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

इस पहल से न केवल राज्य में जैविक उत्पादों का उपयोग बढ़ेगा, बल्कि छोटे विक्रेताओं को व्यापार करने में सुगमता होगी और किसानों को भी सब्सिडी का सीधा लाभ मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।