विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Exit Polls: कांग्रेस ने जीता हरियाणा का चुनावी रण! पढ़ें 2019 में कितने सटीक बैठे थे एग्जिट पोल

Published: Sat, 05 Oct 2024 09:43 PM (IST)

Haryana Exit Polls हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल और सर्वे के नतीजे बता रहे हैं कि राज्य में कांग्रेस ...और पढ़ें

हरियाणा में एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस की सरकार बन रही है
हरियाणा में एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस की सरकार बन रही है

HighLights

  1. हरियाणा के ए​क्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत कांग्रेस की वापसी
  2. राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में फेल हो चुके एग्जिट पोल
  3. एग्जिट पोल की माने तो इस बार निर्दलीय व बागियों की लॉटरी संभव

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana Exit Polls: हरियाणा के विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद जितने भी एग्जिट पोल और सर्वे सामने आए हैं, वह राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने की तरफ इशारा नहीं कर रहे हैं। इन एग्जिट पोल और सर्वे के आधार पर प्रदेश में करीब 10 साल के इंतजार के बाद कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है।

साल 2005 से 2014 के बीच राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और पिछले 10 साल से भाजपा सत्तारूढ़ है। एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है और उसकी सीटों की संख्या बहुमत के आंकड़े से कहीं अधिक बताई जा रही है।

एग्जिट पोल में दिल्ली व पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को कोई सीट नहीं मिल रही है। भाजपा इस पर भरोसा नहीं कर रही है। उसका मानना है कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में एग्जिट पोल के नतीजे फेल हो चुके हैं।

साल 2019 के चुनाव में ध्वस्त हो गए थे ए​ग्जिट पोल के नतीजे

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजे ध्वस्त हो गये थे। सिर्फ इंडिया टुडे एक्सिस का सर्वे ही कुछ हद तक सही रहा था, जिसमें एनडीए को 90 विधानसभा सीटों में 32 से 44, संप्रग को 30 से 42 और अन्य को छह से 10 विधानसभा सीटें बताते हुए त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई थी।

तब भाजपा ने 40, कांग्रेस ने 31, जजपा ने 10, निर्दलीयों ने सात और हलोपा व इनेलो ने एक-एक सीट हासिल की थी। भाजपा ने जजपा व निर्दलीय विधायकों के समर्थन से प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाई थी।

उस समय के एग्जिट पोल में एबीपी न्यूज सी वोटर ने एनडीए को 78, न्यूज एक्स पोलस्टेट ने 76, एबीपी सी वोटर ने 83, आइएएनएस सी वोटर ने 79 से 87 सीटें दिखाई थी।

हरियाणा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल

  • एबीपी के अनुसार कांग्रेस को 50-62 सीटें और भाजपा 18-24 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं इनेलो और बसपा को 2-3 व जजपा और आसपा को 4-6 सीटें मिल सकती है।
  • रिपब्लिक भारत के अनुसार कांग्रेस को 55-62 सीटें मिल रही है, जबकि भाजपा को 18 से 24 सीटें मिल रही हैं तो जजपा को 0 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • ध्रुव रिसर्च के अनुसार, कांग्रेस को 50-64 सीटें मिल रही हैं, जबकि भाजपा को 27 सीटें मिलने का अनुमान है
  • पीपल्स पल्स के अनुसार कांग्रेस को 49-61 सीटें और भाजपा को 20-32 सीटें मिल रही है। जबकि इनेलो-बसपा को 2-3 सीटें मिलने का अनुमान हैं। वहीं जजपा को 3 से 5 सीटें मिल सकती है
  • इंडिया टीवी के अनुसार कांग्रेस को 59 सीटें मिल रही हैं, जबकि भाजपा को 23 सीटें मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें- 'हर व्यक्ति की महत्वाकांक्षा होती है...', CM पद की रेस में सुरजेवाला भी शामिल, वोटिंग के बीच बड़ा बयान

एग्जिट पोल को लेकर किसने क्या कहा

'जब से हमने चुनाव प्रचार शुरू किया है, तब से मैं कह रहा हूं कि कांग्रेस के पक्ष में लहर है। कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त ही नहीं बल्कि पूर्ण बहुमत से बहुत अधिक सीटें मिल रही हैं।

इसमें मेन फैक्टर 2005 से 2014 की कांग्रेस सरकार की हमारी उपलब्धियां और 2014 से 2024 तक भाजपा सरकार की विफलताएं प्रमुख कारण हैं। हम बेरोजगारी, शिक्षा और सुरक्षा पर काम करेंगे।

- भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम

हरियाणा मुझे एग्जिट पोल पर बहुत भरोसा नहीं है, लेकिन हरियाणा में भाजपा के खिलाफ लहर थी। कांग्रेस पार्टी वहां 60 से 70 सीटें जीत सकती है। 10 साल में भाजपा ने कोई विकास नहीं किया और समाज को बांट दिया।

- राशिद अल्वी, कांग्रेस नेता

हरियाणा में भाजपा की सरकार आएगी। आठ अक्टूबर को आप देख लेना। भाजपा सरकार को पूर्ण बहुमत मिलने वाला है। हमें पूर्ण विश्वास है। हमने हरियाणा को गति देने का काम किया है। प्रदेश की जनता चाहती है कि राज्य में डबल इंजन की सरकार बने। हमने काम करके दिखाया है।

- नायब सिंह सैनी, कार्यवाहक मुख्यमंत्री

हरियाणा एग्जिट पोल की पोल पहले भी खुल चुकी है। लोगों ने देर तक वोट डाले। एग्जिट पोल गलत होगा। भाजपा फिर से सरकार बनाएगी।

- अनिल विज, पूर्व गृहमंत्री

हरियाणा यह एग्जिट बपोल है। हमेशा ठीक नहीं होते। नतीजे इससे बेहतर होंगे। भाजपा हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। लोगों का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। डबल इंजन की सरकार बनेगी।

- तरुण चुघ, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव

हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत अवश्य रंग लाएगी और हरियाणा में फिर कमल खिलेगा। हमने अपने 10 साल के कार्यकाल में इतने काम किये हैं, जिनके सामने कांग्रेस पासंग भी नहीं हैं। राज्य में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी।

-मनोहर लाल, केंद्रीय ऊर्जा व शहरी आवास मंत्री

यह भी पढ़ें- Exit Poll 2024: हरियाणा में कांग्रेस का जलवा, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस को बढ़त; क्या है BJP का हाल