विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exit Poll 2024: हरियाणा में कांग्रेस का जलवा, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस को बढ़त; क्या है BJP का हाल

Published: Sat, 05 Oct 2024 07:36 PM (IST)

Exit Poll 2024 Haryana Jammu Kashmir हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया ...और पढ़ें

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के एग्जिट पोल के रुझान सामने आ गए हैं। (File Image)
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के एग्जिट पोल के रुझान सामने आ गए हैं। (File Image)

HighLights

  1. हरियाणा में कांग्रेस की हो सकती है सत्ता में वापसी: एग्जिट पोल्स।
  2. जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बढ़त।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न होने के साथ ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी वोटिंग तीन चरणों में पूरी हो चुकी है। अब दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्तूबर को आएंगे।

उससे पहले दोनों राज्यों के लिए एग्जिट पोल के रुझान सामने आना शुरू हो गए हैं। जहां हरियाणा के लिए अधिकतर एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार बनते दिखा रहे हैं तो वहीं जम्मू कश्मीप में नेशनल कॉन्फ्रेंस- कांग्रेस गठबंधन और बीजेपी के बीच लड़ाई होती दिख रही है। हालांकि, इसमें एनसी-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त दिखाई दे रही है।

हरियाणा का एग्जिट पोल

हरियाणा के लिए अधिकतर एग्जिट पोल कांग्रेस के 48 से 61 सीटें जीतने का अनुमान लगा रहे हैं। वहीं भाजपा को 20 से 32 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। पीपुल्स पल्स सर्वे के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस को 49-61 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 20 से 32 सीटें। वहीं ध्रुव रिसर्च के सर्वे में कांग्रेस को 55-62 और भाजपा को 18 - 24 सीटें मिलती दिखाई जा रही हैं।

रिपब्लिक भारत- मैट्रिज के सर्वे के अनुसार हरियाणा में भाजपा को 18-24 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस को 55-62 सीटें हासिल हो सकती हैं। सभी सर्वे में आईएनएलडी गठबंधन को 1-5 सीटों के बीच मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं अन्य के खाते में 2-8 सीटें जा सकती हैं।

जम्मू कश्मीर एग्जिट पोल

जम्मू कश्मीर में एग्जिट पोल की बात करें तो आज तक सी वोटर सर्वे में भाजपा को 27-32 और कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 40-48 सीटें मिल रही हैं। वहीं पीपुल्स पल्स सर्वे के अनुसार भाजपा को 23-27 और कांग्रेस एनसी गठबंधन को 46-50 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा पीडीपी को 7-11 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 4-11 सीटें जा सकती हैं।