विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Election: सावित्री जिंदल को भाजपा ने नहीं किया निष्कासित, फेक साबित हुआ दावा

Published: Sat, 05 Oct 2024 12:20 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2024 02:28 PM (IST)

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) के लिए आज यानी शनिवार को सभी 90 सीटों पर मतदान ...और पढ़ें

भाजपा से सावित्री जिंदल के निष्कासन का दावा फेक।
भाजपा से सावित्री जिंदल के निष्कासन का दावा फेक।

HighLights

  1. सावित्री जिदंल को भाजपा ने नहीं किया निष्कासित
  2. भाजपा ने सावित्री जिदंल के निष्कासन के दावे को बताया फेक
  3. कहा- निष्कासित से जुड़ी कोई चिट्ठी नहीं जारी हुई

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में शनिवार को विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) के बीच सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

हालांकि, भाजपा ने इस दावे को फेक करार दिया है। भाजपा ने कहा कि पार्टी ने निष्कासन से जुड़ी ऐसी कोई भी चिट्ठी नहीं जारी की है।

क्या है मामला?

दरअसल, विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) के बीच शनिवार को सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि भाजपा ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

इतना ही नहीं भाजपा के नाम की एक चिट्ठी भी शेयर किया गया है, जिसमें सावित्री जिंदल, गौतम सरदाना, तरुण जैन और अमित ग्रोवर को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने का दावा किया गया है। 

यह भी पढ़ें- Haryana Election: 'तो अगली मीटिंग मुख्यमंत्री आवास में', मतदान के बीच अनिल विज ने कर दी सीएम पद के लिए दावेदारी

हालांकि, भाजपा हरियाणा ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे फेक करार दिया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट शेयर कर बताया कि पार्टी के द्वारा इस तरह की कोई भी चिट्टी नहीं जारी की गई है। 

भाजपा की हैट्रिक या कांग्रेस की वापसी?

बता दें कि प्रदेश में आज 90 सीटों पर एक साथ मतदान हो रहा है। हरियाणा की 90 सीटों पर कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में नजर आ रहे हैं, जिनमें 930 पुरुष और 101 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। मतदान के बीच लोगों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है।

हालांकि, देखना होगा हरियाणा के वोटर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवाते हैं या फिर इस बार कांग्रेस की वापसी होगी। 

यह भी पढ़ें- मनोहर लाल का 50 सीट जीतने का दावा, सैलजा बोलीं- बन रही कांग्रेस की सरकार; हरियाणा विधानसभा चुनाव की 10 बड़ी बातें